फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas not terrorists but 'mujahideen defending their lands', says Erdogan as he cancels Israel trip

Turkey: 'हमास आतंकवादी समूह नहीं; वे मुजाहिदीन, अपनी जमीन बचा रहे'; एर्दोगन ने रद्द की इस्राइल की यात्रा

Wed, 25 Oct 2023 08:23 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 25 Oct 2023 08:23 PM IST
सार

एर्दोगन ने कहा कि हमास एक आतंकवादी संगठन नहीं है, यह मुजाहिदीनों का एक समूह है। वे अपनी जमीन की रक्षा कर रहे हैं। हमास देशभक्त संगठन है, जो अपने क्षेत्रों और लोगों की रक्षा करता है।

विज्ञापन
Hamas not terrorists but 'mujahideen defending their lands', says Erdogan as he cancels Israel trip
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष शुरू हुए अब दो हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है। हमलों में मौतों का आंकड़ा सात हजार के पार चला गया है। इस बीच, तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने आतंकी संगठन हमास की वकालत की है। राष्ट्रपति ने संसद में अपनी पार्टी के गुट के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए  इस्राइल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस्राइली जवान गाजा में निर्दोषों को मार रहे हैं। हमास आतंकी समूह नही है। वे अपनी भूमि की रक्षा करने वाले 'मुजाहिदीन' हैं। बता दें कि इसी के साथ एर्दोगन ने इस्राइल की अपनी यात्रा भी रद्द कर दी है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि यह संघर्ष रुकने की बजाय और तेज होता जा रहा है। इस्राइल गाजा पर जमीनी हमला भी करने के लिए तैयार है। इस दौरान, एर्दोगन ने कहा कि इस्राइल पश्चिम के साथ-साथ हमास को भी एक आतंकवादी संगठन के रूप में देख सकता है। पश्चिम आपका बहुत आभारी है, लेकिन तुर्किये आपका तनिक भी ऋणी नहीं है।
विज्ञापन


इस्राइली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एर्दोगन ने कहा कि हमास एक आतंकवादी संगठन नहीं है, यह मुजाहिदीनों का एक समूह है। वे अपनी जमीन की रक्षा कर रहे हैं। हमास देशभक्त संगठन है, जो अपने क्षेत्रों और लोगों की रक्षा करता है। इस दौरान अपनी इस्राइल की यात्रा को लेकर भी उन्होंने बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह इस्राइल के अमानवीय युद्ध के कारण अपनी यात्रा की योजना रद्द कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच,तुर्किए के विदेश मंत्री हाकन फिदान ने कतर में इस्राइल युद्ध को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस्राइल ने गाजा में हमला करके मानवता के खिलाफ अपराध किया है। उन्होंने कहा कि स्कूलों, अस्पतालों और मस्जिदों में भी बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों सहित हमारे फलस्तीनी भाइयों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ अपराध है।

इतने लोग मारे गए
सात अक्टूबर को हमास आतंकवादियों ने अचानक से इस्राइल पर हमला कर दिया था। इससे जहां इस्राइल में हमास के हमले में 1400 लोगों की जान चली गई है, वहीं गाजा पट्टी पर इस्राइल की जवाबी कार्रवाई में मौतों का आंकड़ा अबतक 5800 के पार जा चुका है। 

 
तीन चरणों में हमले की योजना
पिछले हफ्ते, इस्राइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने गाजा में सुरक्षा शासन को बदलने के लिए यहूदी राष्ट्र की योजना बनाई है, जिसका अर्थ है हमास को हटाना और कहा कि योजना तीन चरणों में तैयार की गई थी। गैलेंट ने कहा कि इस्राइली रक्षा बल (आईएफडी) योजना के पहले चरण में था जब वह हवाई हमले कर रहा था। उन्होंने कहा कि इसके बाद जमीनी घुसपैठ होगी और अंत में गाजा में सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed