{"_id":"657a817eca73abfae3083265","slug":"hamas-chief-said-that-any-plan-for-post-war-gaza-that-does-not-involve-the-hamas-is-just-a-delusion-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza: 'युद्ध के बाद हमारे बिना गाजा के लिए कोई भी योजना बनाना गलतफहमी होगी', इस्राइल को हमास प्रमुख की चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza: 'युद्ध के बाद हमारे बिना गाजा के लिए कोई भी योजना बनाना गलतफहमी होगी', इस्राइल को हमास प्रमुख की चेतावनी
Thu, 14 Dec 2023 10:01 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:01 AM IST
सार
हमास प्रमुख इस्माइल हनिये ने कहा कि गाजा या फलस्तीन में हमास के बिना कोई भी योजना बनाना गलतफहमी होगी। उसने कहा कि वह युद्ध को समाप्त करने और गाजा और वेस्ट बैंक में फलस्तीनी घरों को बसाने पर बात करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Ismail Haniyeh
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट रूप से आतंकवाद का समर्थन करने और इसके लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने वालों को गाजा में घुसने की अनुमति नहीं देने का बयान जारी किया था। उनके इस बयान के एक दिन बाद हमास प्रमुख इस्माइल हनिये ने फलस्तीनी संगठन को शामिल किए बिना युद्ध के बाद गाजा के लिए बनाए गए योजनाओं को भ्रम बताया है।
इस्राइल से बातचीत के लिए तैयार है हमास
हमास प्रमुख इस्माइल हनिये ने कहा, 'गाजा या फलस्तीन में हमास के बिना कोई भी योजना बनाना गलतफहमी होगी।' उसने कहा कि वह युद्ध को समाप्त करने और गाजा और वेस्ट बैंक में फलस्तीनी घरों को बसाने पर बात करने के लिए तैयार है। हनिये ने बताया कि हमास बातचीत के लिए तैयार है, क्योंकि यह (बातचीत) ऐसे राजनीतिक रास्ते पर ले जा सकती है, जहां फलस्तीनी लोगों को स्वतंत्र राज्य और यरूशलम को अपनी राजधानी बनाने का अधिकार मिल सकता है।
हमास के खिलाफ इस्राइल की तरफ से जारी जंग में इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिले या नहीं वे हमास के खिलाफ युद्ध जारी रखने के लिए संकल्पित हैं।
विज्ञापन
बता दें कि सात अक्तूबर को हमास के आतंकियों ने इस्राइल पर हवाई हमले किए थे, जिसमें 1200 इस्राइली नागरिकों की मौत हुई थी। इस हवाई हमले का इस्राइली सुरक्षा बलों ने पलटवार किया। उन्होंने गाजा पर हमला करते हुए इसे मलवे में तबदील कर दिया। इस हमले में गाजा के स्कूलों और अस्पतालों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस्राइल-हमास के इस युद्ध में अबतक सैनिकों समेत करीबन 20 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में अधिकांश बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।