फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hafiz Saeed writes articla on the Kashmir issue in Pakistan's news paper

हाफिज सईद ने पाकिस्तानी अखबार में कश्मीर मुद्दे पर लिखा आलेख

Wed, 19 Dec 2018 12:34 AM IST
आसिम खान भाषा, लाहौर
भाषा, लाहौर Published by: आसिम खान Updated Wed, 19 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hafiz Saeed writes articla on the Kashmir issue in Pakistan's news paper
हाफिज सईद

मुंबई हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद ने एक उर्दू अखबार में आलेख लिखा है। उसके लेखन से पत्रकारों के बीच बहस छिड़ गयी है कि मीडिया घराने ने प्रतिबंधित आतंकी समूह के प्रमुख को कश्मीर मुद्दे और 1971 में बांग्लादेश के गठन पर लिखने की इजाजत कैसे दे दी? वर्ष 2008 में मुंबई के आतंकी हमले के बाद अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने सईद को वैश्विक आतंकवादी करार दिया था और नवंबर 2008 में उसे नजरबंद कर दिया था लेकिन अदालत के फैसले के कारण कुछ महीने बाद रिहा कर दिया गया । 

विज्ञापन


रविवार को दैनिक दुनिया में ‘‘प्रोफेसर हाफिज मोहम्मद सईद’’ के नाम से उसने ‘‘पूर्वी पाकिस्तान पर भारत का अवैध आक्रमण...कश्मीरी लोगों की हिमायत से क्यों परहेज कर रहा पाकिस्तान’’ विषय पर लिखा है। यह अखबार मियां अमर महमूद के दुनिया मीडिया ग्रूप का उर्दू प्रकाशन है। उसने ‘कन्ट्रिब्यूटिंग राइटर’ के तौर पर आलेख लिखा है। इसमें ढाका में हाथों में बंदूक लिए हुए कुछ नौजवानों और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की एक तस्वीर भी है ।
विज्ञापन


जाने-माने मीडिया घराने के अखबार में प्रतिबंधित आतंकी समूह के प्रमुख को लिखने की अनुमति देने पर पत्रकारों ने सवाल किया है कि क्या कंपनी ने मालिक के साथ कुछ सीधे जुड़ाव के कारण उसे यह लिखने की अनुमति दी या कोई अन्य दबाव था। पाकिस्तान की एक अदालत ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि पाकिस्तानी मीडिया सईद की तस्वीर प्रकाशित नहीं करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने आलेख में सईद ने कहा है कि इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को विभाजित करने के लिए साजिश रची। सईद ने इसके साथ ही तत्कालीन पाक शासकों के विफल रहने पर अफसोस जताया । सईद ने बांग्लादेश के गठन में भारत की भूमिका के बारे में विस्तार से लिखा है और यह भी बताया है कि उसकी राय में पाकिस्तान के लिए कश्मीर क्यों इतना महत्वपूर्ण है । उसने कहा कि पाकिस्तान को कश्मीरी लोगों का समर्थन करना चाहिए । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed