फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   H-1B visa registration for fiscal year 2023 from March 1 to 18 know all the Details news and updates

एच-1बी वीजा: वित्त वर्ष 2023 के लिए एक मार्च से 18 मार्च के बीच चलेगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें कैसे कराएं पंजीकरण

Sun, 30 Jan 2022 03:42 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 30 Jan 2022 03:42 PM IST
सार

अमेरिकी विदेश विभाग की शाखा- 'यूएस सिटीजन और इमीग्रेशन सर्विस' ने कहा कि एच-1बी वीजा पाने वालों को ऑनलाइन एच-1बी पंजीकरण प्रणाली का उपयोग करके अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा भरा भरकर जमा करना होगा।

विज्ञापन
H-1B visa registration for fiscal year 2023 from March 1 to 18 know all the Details news and updates
एच-1बी वीजा - फोटो : iStock

विस्तार

अमेरिका में विशेष कौशल में दक्ष विदेशी कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए जारी होने वाले एच-1बी वीजा का रजिस्ट्रेशन 1 मार्च से शुरू होगा। अमेरिका के विदेश विभाग ने यह जानकारी दी। बताया गया है कि एच-1बी वीजा का यह रजिस्ट्रेशन वित्तीय वर्ष 2023 के लिए होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 18 मार्च तक जारी रहेगी। 
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग की शाखा- 'यूएस सिटीजन और इमीग्रेशन सर्विस' ने कहा कि एच-1बी वीजा पाने वालों को ऑनलाइन एच-1बी पंजीकरण प्रणाली का उपयोग करके अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा भरा भरकर जमा करना होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिका अक्तूबर में शुरू होने वाले अपने हर वित्त वर्ष में 65 हजार एच-1बी वीजा जारी करता है। इसके अलावा 20 हजार एच-1बी वीजा अमेरिका में ही डिग्री प्राप्त करने वाले लोगों के लिए रिजर्व रखे जाते हैं। एच-1बी वीजा हासिल करने वाले विदेशी नागरिकों में करीब 70 फीसदी तक भारतीय होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है एच-1बी वीजा?
ये गैर-प्रवासियों को अमेरिका में कामगार के तौर पर रखने का एक जरिया होता है। एच-1बी वीजा की बदौलत अमेरिका में लोगों को 6 साल तक रहने की इजाजत होती है। जो कंपनियां अमेरिका में हैं, उन्हें ये वीजा ऐसे कुशल कर्मचारियों को रखने के लिए दिया जाता है, जिनकी अमेरिका में कमी हो। 

इस वीजा को पाने की कुछ शर्तें भी होती हैं। जैसे- कर्मचारी को ग्रेजुएट होने के साथ-साथ किसी एक क्षेत्र में स्पेशियलिटी भी हासिल होनी चाहिए। इसके अलावा इसे पाने वाले कर्मचारी की सालाना तनख्वाह 40 हजार डॉलर से ज्यादा होनी चाहिए। एच-1बी वीजा अमेरिका में बसने की राह भी आसान करता है। एच-1बी वीजा धारक 5 साल बाद अमेरिका की स्थाई नागरिकता या ग्रीन कार्ड के लिए भी अप्लाय कर सकते हैं।

कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
1. अमेरिकी विदेश विभाग की वेबसाइट पर रजिस्टर करने के बाद अमेरिका का प्रवास विभाग पंजीकरणों को ट्रैक करने के लिए एक पुष्टिकरण संख्या देगा। इस नंबर का इस्तेमाल केवल पंजीकरणों को ट्रैक करने के लिए किया जाएगा।

2. संभावित एच-1बी वीजा के लिए याचिकाकर्ताओं की चयन प्रक्रिया के लिए प्रत्येक लाभार्थी को इलेक्ट्रॉनिक रूप से पंजीकृत करने के लिए myUSCIS ऑनलाइन खाते का इस्तेमाल करना होगा और हर एक लाभार्थी की ओर से जमा किए गए प्रत्येक पंजीकरण के लिए 10 डॉलर एच-1बी पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।


3. संभावित याचिकाकर्ता अपने स्वयं के पंजीकरण जमा करने वाले एक "पंजीकरणकर्ता" खाते का उपयोग करेंगे। पंजीकरणकर्ता 21 फरवरी से नए खाते बना सकेंगे।

4. विभाग ने कहा कि यदि 18 मार्च तक पर्याप्त पंजीकरण प्राप्त होते हैं, तो यह रैंडम तरीके से पंजीकरण का चयन किया जाएगा और उपयोगकर्ताओं के myUSCIS ऑनलाइन खातों के माध्यम से चयन सूचनाएं भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed