{"_id":"5cd818ddbdec2207254c86f6","slug":"gwadar-terror-attack-on-five-star-hotel-in-balochistan-was-to-damage-economy-imran-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए बलूचिस्तान में पांच सितारा होटल पर किया गया हमला: इमरान खान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए बलूचिस्तान में पांच सितारा होटल पर किया गया हमला: इमरान खान
Sun, 12 May 2019 06:31 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 12 May 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बलूचिस्तान प्रांत के बंदरगाह शहर ग्वादर में पांच सितारा होटल पर हुए हमले की रविवार को निंदा की और इसे क्षेत्र की "समृद्धि को तबाह" करने की कोशिश बताया।
रणनीतिक रूप से अहम बंदरगाह शहर ग्वादर में शनिवार को तीन बंदूकधारियों ने पर्ल कॉन्टिनेंटल होटल पर हमला कर दिया। हमला और इसके बाद हुई घेराबंदी कई घंटों तक चली।
प्रतिबंधित संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी द्वारा किए गए इस हमले में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई थी। हमले में शामिल तीनों बंदूकधारियों को बाद में सुरक्षा बलों ने गोली मार दी थी।
विज्ञापन
खान ने अपने कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा, जिसे पाकिस्तानी मीडिया द्वारा उद्धृत किया गया, "ऐसी कोशिशें खासतौर पर बलूचिस्तान में, हमारी आर्थिक परियोजनाओं एवं समृद्धि को तबाह करने की कोशिश है। सरकार ऐसे एजेंडे को सफल नहीं होने देंगे। पाकिस्तानी राष्ट्र और उसके सुरक्षा बल उन सभी को हरा देंगे।"
होटल के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमले के समय रमजान के कारण कोई मेहमान नहीं थे और कुछ ही कर्मचारी मौजूद थे। हालांकि, पहले की रिपोर्टों में कहा गया था कि होटल के मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
आतंकवादी समूह ने कहा कि एक बहु-अरब डॉलर की चीनी परियोजना के केंद्र बिंदु इस होटल को चीनी और अन्य निवेशकों को निशाना बनाने के लिए चुना गया था।
यह होटल अरब सागर पर ग्वादर बंदरगाह की ओर मुंह किए हुए एक पहाड़ी पर स्थित है। चीन इसे चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के हिस्से के रूप में विकसित कर रहा है। इस परियोजना के तहत दोनों देशों के बीच सड़कों, रेल लाइनों और पाइपलाइनों का एक नेटवर्क बनाया जा रहा है।