{"_id":"5e105b358ebc3e8804394597","slug":"gurudwara-nankana-sahib-pakistan-did-not-allow-sikhs-to-take-out-nagarkirtan-claiming-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: ननकाना साहिब में तनाव बरकरार, सिखों को नगर कीर्तन निकालने की अनुमति नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: ननकाना साहिब में तनाव बरकरार, सिखों को नगर कीर्तन निकालने की अनुमति नहीं
Sat, 04 Jan 2020 07:45 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 04 Jan 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
ननकाना साहिब
- फोटो : ANI
पाकिस्तान के ननकाना साहिब में भीड़ ने सिखों के पवित्र स्थल ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पथराव कर दिया और सिखों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके कारण सिखों को आज भी नगर कीर्तन करने की अनुमति नहीं दी गई। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में अब भी तनाव बरकरार है जिसके कारण नगर कीर्तन की इजाजत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Latest visuals from #GurudwaraNankanaSahib. According to Pakistan media reports, Pakistan is unlikely to allow Sikhs to take out 'Nagar Kirtan' today claiming there is tension still brewing in the area. pic.twitter.com/rK4fSjb1VD
— ANI (@ANI) January 4, 2020विज्ञापन
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति पाकिस्तान भेजेगी प्रतिनिधिमंडल
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह लोंगोवाल ने कहा कि हम चार सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान भेज रहे हैं। वे पाकिस्तानी सूबे के गवर्नर से मुलाकात कर हालात का जायजा लेंगे
विज्ञापन
जानिए घटनाक्रम
बता दें कि शुक्रवार को सैकड़ों लोगों ने गुरुद्वारे को घेर लिया था। इस भीड़ की अगुवाई मोहम्मद हसन के परिवार ने की थी, जिस पर सिख लड़की जगजीत कौर का जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप है। घटना के बाद बड़ी तादाद में पुलिस तैनात की गई है, लेकिन हालात तनावपूर्ण हैं। घटना से सिख समुदाय में आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार जगजीत कौर उर्फ आयशा के साथ शादी करने वाले मोहम्मद एहसान के भाई मोहम्मद इमरान के साथ आए मुसलमानों ने गुरुद्वारा साहिब को घेर लिया था। पहले उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर बैठकर प्रदर्शन किया। इसके बाद गुरुद्वारे के मुख्य प्रवेश द्वार पर पथराव किया गया।
गेट बंद करने पर गुरुद्वारा साहिब के भीतर भी पत्थर फेंके गए। प्रदर्शनकारियों ने धमकी दी कि इस शहर का नाम बदलकर गुलाम-ए-मुस्तफा कराएंगे। कोई सिख ननकाना में नहीं रहेगा। यह प्रदर्शन लगभग चार घंटे चला था। इस कारण गुरुद्वारे के आसपास की दुकानें बंद हो गईं।
इस दौरान गुरुद्वारे में मौजूद संगत डरकर प्रदर्शनकारियों के जाने के बाद भी काफी देर तक वहीं बैठी रही। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कई पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद संगत वहां से निकली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।