{"_id":"6569315bebce013a1a0493f3","slug":"gupta-involved-in-conspiracy-on-assurance-of-case-cancellation-gujarat-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: केस रद्द कराने के आश्वसन पर पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल हुआ था गुप्ता, अमेरिकी अभियोजकों का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: केस रद्द कराने के आश्वसन पर पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल हुआ था गुप्ता, अमेरिकी अभियोजकों का आरोप
Fri, 01 Dec 2023 06:35 AM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Fri, 01 Dec 2023 06:35 AM IST
सार
अभियोजन पक्ष ने आरोपपत्र में कहा कि इस साल छह मई से सीसी-1 नामक एक सरकारी व्यक्ति और गुप्ता के बीच टेलीफोन और विशेष एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्लिकेशन पर बातचीत शुरू हुई।
विज्ञापन
Terrorist Pannu
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में संघीय अभियोजकों ने आरोप लगाया है कि सिख अलगाववादियों की हत्या की साजिश रचने के आरोपी भारतीय नागरिक (निखिल गुप्ता) ने इस आश्वासन के बाद साजिश में शामिल होना स्वीकार किया कि गुजरात में उसके खिलाफ चल रहा एक आपराधिक मामला रद्द कर दिया जाएगा।
अभियोजन पक्ष ने आरोपपत्र में कहा कि इस साल छह मई से सीसी-1 नामक एक सरकारी व्यक्ति और गुप्ता के बीच टेलीफोन और विशेष एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्लिकेशन पर बातचीत शुरू हुई। इसमें सीसी-1 ने गुप्ता से भारत में उसके खिलाफ एक आपराधिक मामले को खारिज कराने में सीसी-1 की सहायता के बदले दो लोगों की हत्या का बंदोबस्त करने को कहा था, जिसमें एक लक्ष्य न्यूयॉर्क में था और दूसरा कैलिफोर्निया में।
इसमें कहा गया है कि इसके बाद गुप्ता ने साजिश को अमलीजामा पहनाने के लिए नई दिल्ली में व्यक्तिगत रूप से सीसी-1 से मुलाकात भी की। इसके अलावा, इस सौदे के लिए एक लाख में अमरीकी डॉलर यानी लगभग 83,37,310 रुपये के भुगतान पर सहमति बनी थी और जून में 15 हजार डॉलर यानी लगभग 12,50,597 रुपये का भुगतान भी किया गया था।