{"_id":"5fef795a8ebc3e3db72e1345","slug":"gunmen-shot-dead-a-eminent-journalist-in-western-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी अफगानिस्तान में बंदूकधारियों ने प्रतिष्ठित पत्रकार की गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पश्चिमी अफगानिस्तान में बंदूकधारियों ने प्रतिष्ठित पत्रकार की गोली मारकर की हत्या
Sat, 02 Jan 2021 01:04 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 02 Jan 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
shoot - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी अफगानिस्तान में शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक प्रतिष्ठित पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। पिछले दो महीनों में यह पांचवें पत्रकार की हत्या है।
विज्ञापन
गोर के प्रांतीय प्रवक्ता ने बताया कि प्रांतीय राजधानी फिरोज कोह के पास बिस्मिल्लाह आदील एमाक की गाड़ी पर बंदूकधारियों ने गोलीबारी की। वह एक नजदीकी गांव में अपने परिवार से मिलने के बाद शहर लौट रहे थे।
विज्ञापन
प्रवक्ता आरिफ अबीर ने बताया कि कार में सवार एमाक के भाई समेत अन्य सुरक्षित हैं। एमाक स्थानीय रेडियो सदा-ए-गोर के प्रमुख थे। वह मानवाधिकार कार्यकर्ता भी थे। हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहीद ने कहा कि इस हमले से उसके संगठन का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन