फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gunmen kill nine Chinese at mine in Central African Republic

Central African Republic: सोने की खदान में काम कर रहे चीनी नागरिकों पर बंदूकधारियों ने किया हमला, नौ की मौत

Mon, 20 Mar 2023 03:06 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बांगुई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बांगुई Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 20 Mar 2023 03:06 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बंदूकधारियों ने चिम्बोलो सोने की खदान (Chimbolo gold mine) पर रविवार सुबह करीब पांच बजे हमला किया था। बंदूकधारियों ने पहले साइट पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर काबू पा लिया और गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

विज्ञापन
Gunmen kill nine Chinese at mine in Central African Republic
Gunmen kill 9 Chinese - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य अफ्रीकी गणराज्य में बंदूकधारियों ने रविवार को चीन द्वारा संचालित एक सोने की खदान पर धावा बोल दिया। इस हमले में खदान में काम कर रहे नौ चीनी नागरिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी कंपनी में हाल ही में इस खदान में कार्य शुरू किया था। बाद में पीड़ितों के शव राजधानी बांगुई लाए गए। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। निवासियों का कहना है कि हिंसा की नवीनतम घटना सुरक्षा बलों में विश्वास की कमी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार देश में रहने वाले मध्य अफ्रीकियों और विदेशी नागरिकों की रक्षा करने में नाकाम दिख रही है।

विज्ञापन

 
हालांकि, किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन संदेह विद्रोही गुटों के गठबंधन पैट्रियट्स फॉर चेंज या सीपीसी पर किया जा रहा है। जो इस क्षेत्र में सक्रिय है और नियमित रूप से देश की सशस्त्र बलों पर हमले करते आया है। इस विद्रोही गुटों के गठबंधन का पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा बोजिजे की तरफ झुकाव है। लेकिन सीपीसी ने एक बयान जारी कर वाग्नेर समूह के रूसी भाड़े के सैनिकों पर हिंसा के पीछे होने का आरोप लगाया है। हालांकि, उसने कोई सबूत नहीं दिया है।
विज्ञापन


विकास की नींव पर हमला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बंदूकधारियों ने चिम्बोलो सोने की खदान (Chimbolo gold mine) पर सुबह करीब पांच बजे हमला किया था। बंदूकधारियों ने पहले साइट पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर काबू पा लिया और गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अधिकारियों ने कहा कि खनन स्थल का शुभारंभ कुछ दिन पहले ही हुआ था। अधिकारियों का कहना है कि चीनी व्यापारियों पर हमला विद्रोहियों की कायरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सीपीसी के कारण न केवल देश की आर्थिक गति को नुकसान पहुंचा है, बल्कि अब यह विकास की नींव पर हमला कर रहा है। यह अस्वीकार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरून की सीमा के पास मध्य अफ्रीकी गणराज्य के पश्चिम में तीन चीनी नागरिकों के अपहरण के कुछ दिनों बाद ही यह हमला हुआ। इससे निवेशकों को आश्वस्त करने के लिए राष्ट्रपति फॉस्टिन अर्चांगे टौडेरा को चीन की यात्रा की योजना प्रभावित हो सकती है।


बता दें, मध्य अफ्रीकी गणराज्य सोने और हीरे की विशाल खनिज संपदा के बावजूद दुनिया के सबसे गरीब देशों में शामिल है। पिछले एक दशक में विद्रोही गुटों ने खनन में लगी विदेशी कंपनियों के कार्य में बाधा डाली है। यहां कई चीनी कंपनियां में खनन के कार्य में लगी हैं, लेकिन उन्हें सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed