फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gunmen kidnapped over 300 girls in Nigeria school

नाइजीरिया में नहीं थम रहीं अपहरण की घटनाएं, हथियारबंद समूह ने 300 लड़कियों को किया अगवा  

Fri, 26 Feb 2021 11:05 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, लागोस
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, लागोस Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 26 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Gunmen kidnapped over 300 girls in Nigeria school
अपहरण की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

उत्तरी नाइजीरिया में शुक्रवार को एक स्कूल की सैकड़ों छात्राओं को अगवा करने का मामला सामने आया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हथियारबंद लोगों के एक समूह ने शुक्रवार तड़के स्कूल पर धावा बोल दिया। इसके बाद से सैकड़ों छात्राएं लापता हैं। 

विज्ञापन


नाइजीरिया में पिछले कुछ समय से स्कूली बच्चे बनाए जा रहे हैं निशाना
बताया जा रहा है कि यह स्कूल उत्तरी पश्चिमी नाइजीरिया के जांफ्रा शहर के जैंगेबे इलाके में है। यहीं पर स्कूल का एक हॉस्टल भी है, जिसमें लड़कियां रहती हैं। पिछले कुछ समय में स्कूली बच्चे नाइजीरिया में निशाने पर रहे हैं।
विज्ञापन


300 लड़कियां लापता, सुरक्षा चौकी पर भी हुआ हमला
नसीरू अब्दुल्लाही ने बताया कि स्कूल के रिकॉर्ड के अनुसार 300 लड़कियां लापता हैं, जिनमें से उनकी 10 वर्षीय और 13 वर्षीय दो बेटियां भी शामिल हैं। स्थानीय नागरिक मूसा मुस्तफा ने कहा कि हथियारबंद लोगों ने पास के ही सैन्य शिविर और सुरक्षा चौकी पर भी हमला किया ताकि सैनिक कोई जवाबी कार्रवाई नहीं कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी के हताहत होने की नहीं मिली सूचना
मुस्तफा ने दावा किया कि हमलावर समूह के लोग घंटों तक स्कूल में ही रहे। हालांकि, किसी के हताहत होने के संबंध में कोई सूचना नहीं है। पश्चिमी अफ्रीकी इस देश में पिछले कई सालों से इस तरह से अपहरण करने और हमला करने के मामले सामने आते रहे हैं।


फिरौती वसूलते हैं अपहरणकर्ता
बता दें शुक्रवार की घटना से करीब दो सप्ताह पहले भी नाइजर राज्य में एक कॉलेज से हथियारबंद लोगों ने 42 लोगों को अगवा कर लिया था, जिनमें 27 छात्र भी शामिल थे। वहीं, पिछले साह दिसंबर में ही कंकारा के एक स्कूल पर हमला करके बंदूकधारियों ने 300 छात्रों का अपहरण कर लिया था। हालांकि, उन्हें बाद में छोड़ दिया गया था। कहा जा रहा है कि फिरौती वसूलने के बाद बच्चों को छोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed