फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gunmen abducted more than 30 people from train station in Nigeria southern Edo state

Nigeria: नाइजीरिया के ईदो में बंदूकधारियों ने रेलवे स्टेशन पर बोला धावा, 30 से अधिक लोगों का किया अपहरण

Mon, 09 Jan 2023 06:43 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 09 Jan 2023 06:43 AM IST
सार

नाइजीरिया के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हथियारबंद अपराधियों ने एक रेलवे स्टेशन पर हमला किया, जब यात्री एक ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि हमले में स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों को गोली लगी है।

विज्ञापन
Gunmen abducted more than 30 people from train station in Nigeria southern Edo state
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AFP

विस्तार

नाइजीरिया के दक्षिणी प्रांत ईदो में अज्ञात सशस्त्र बंदूकधारियों ने एक ट्रेन स्टेशन पर हमला किया और कम से कम 32 लोगों का अपहरण कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर हुई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हथियारबंद अपराधियों ने शनिवार शाम चार बजे (स्थानीय समयानुसार) टॉम इकिमी स्टेशन पर हमला किया, जब यात्री एक ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। यह रेलवे स्टेशन राज्य की राजधानी बेनिन सिटी से लगभग 111 किमी उत्तर पूर्व में है और अनम्बरा राज्य की सीमा के करीब है। पुलिस ने कहा कि हमले में स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों को गोली लगी है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद अपहरणकर्ता 32 लोगों को अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि फिलहाल, सेना और पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा नेटवर्क के अधिकारी अपहरण किए गए लोगों को छुड़ाने की कोशिश में लगे हैं। साथ ही बचाव अभियान भी चलाया जा रहा है। हमें विश्वास है कि आने वाले घंटों में अन्य पीड़ितों को बचा लिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, हमले के बाद नाइजीरियाई रेलवे कॉरपोरेशन (NRC) ने अगली सूचना तक स्टेशन को बंद कर दिया है और इस घटना की निंद की है। बता दें, एनआरसी ने पिछले महीने राजधानी अबुजा को उत्तरी कदुना राज्य से जोड़ने वाली एक रेल सेवा को फिर से शुरू किया था। बंदूकधारियों ने रेल लाइन की पटरियों को उड़ा दिया था। दर्जनों यात्रियों का अपहरण कर लिया था और छह लोगों की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed