फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gunman killed 5 people and injured 5 five in Chicago 

शिकागो में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत, हमलावर भी ढेर

Sat, 16 Feb 2019 11:36 AM IST
Shilpa Thakur शिकागो, भाषा 
शिकागो, भाषा  Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 16 Feb 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
Gunman killed 5 people and injured 5 five in Chicago 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

अमेरिका के शिकागो की बाहरी सीमा पर औद्योगिक क्षेत्र में एक बंदूकधारी ने गोली मारकर पांच लोगों की हत्या कर दी जबकि कई अन्य पुलिस अधिकारी घायल भी हुए हैं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया है।

विज्ञापन


अमेरिका में गोलीबारी की यह ताजा घटना है। गोलीबारी इलिनॉय के अरोरा स्थित एक बड़ी विनिर्माण इकाई में दोपहर करीब एक बजकर 28 मिनट पर हुई।

पुलिस ने बताया कि लंबे मुठभेड़ के बाद हमलावर को मार गिराया गया। माना जा रहा है हमलावर एक कर्मचारी था, जिसकी पहचान 45 वर्षीय गैरी मार्टिन के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


अरोरा पुलिस प्रमुख क्रिस्टन जिमन ने बताया कि पांच पुलिस अधिकारियों को गोली लगी थी। दो को हवाई मार्ग से शिकागो के ट्रामा सेंटर ले जाया गया।

जिमन ने पांच लोगों के मरने की पुष्टि करते हुए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अधिकारियों को गोली लगने से घायल हुए अन्य लोग परिसर के भीतर मिले।" 
पुलिस ने अधिकारियों की हालत या पीड़ितों पहचान के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें गोलीबारी के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन चश्मदीदों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि बंदूकधारी एक असंतुष्ट कर्मचारी था। व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ट्रंप ने ट्वीट किया, "इलिनॉय के अरोरा में कानून एजेंसियों ने बेहतरीन काम किया। पीड़ितों और उनके परिवार वालों को मेरी संवेदनाएं। अमेरिका आपके साथ है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed