फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Coke and Pepsi banned in Tamil nadu from August

तमिलनाडु में इस तारीख से बैन हो सकती है पेप्सी और कोक, व्यापारियों ने लिया फैसला

Fri, 17 May 2019 12:31 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 17 May 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
Coke and Pepsi banned in Tamil nadu from August
पेप्सी

हो सकता है कि तमिलनाडु के लोगों को 15 अगस्त से कोका कोला और पेप्सी नहीं मिलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि तमिलनाडु के व्यापारी संगठन के अधिकारी ने घोषणा की है कि 15 अगस्त से वो कोका कोला और पेप्सी नहीं बेचेंगे यानी वो राज्य में इन दोनों कंपनियों के प्रोडक्ट्स की बिक्री को बैन कर रहे हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब तमिलनाडु में ये दोनों कंपनियां बैन हो रही हों। इससे पहले मार्च 2017 में भी इस राज्य में इन्हें बैन किया गया था। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में चेन्नई के बड़े एफएमसीजी रिटेल चेन के प्रबंधक ने कहा कि व्यापारियों द्वारा लगाया जा रहा बैन कितने दिनों तक जारी रहेगा, इस बात पर अभी कुछ नहीं कहा जाता है। 

विज्ञापन

2017 में इसलिए बैन हई थी ये कंपनियां

साल 2017 में तमिलनाडु वानीगर संगम और तमिलनाडु ट्रेडर्स फेडरेशन ने कहा था कि दोनों कंपनियां राज्य में मौजूद जल निकायों का दोहन कर रही हैं और सूखे के बावजूद इन दोनों कंपनियों ने इसको जारी रखा है। हालांकि छह से सात महीने बाद ही तमिलनाडु में फिर से पेप्सी और कोका कोला की बिक्री शुरू हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इन दोनों संगठनों से करीब 15 लाख व्यापारी जुड़े हुए हैं। यह 15 लाख व्यापारी प्रदेश में फैले छोटे-छोटे 6 हजार से अधिक संगठनों से जुड़े हैं। 

कंपनियों ने जताई थी कड़ी आपत्ति 

इंडियन ब्रीवरेज एसोसिएशन ने दोनों कंपनियों की तरफ से व्यापारी संगठनों द्वारा लिए गए इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई गई थी। एसोसिएशन ने कहा कि बिक्री बैन करना या नहीं करने का फैसला केवल राज्य सरकार ले सकती है। इस फैसले से देश की छवि और इकनॉमी दोनों पर असर पड़ेगा। 


 

मद्रास हाई कोर्ट ने हटाई थी रोक

इन कंपनियों के थामिराबरानी नदी के पानी का मनमाने तरीके से दोहन करने के मामले की मद्रास हाई कोर्ट में अपील की गई थी जिसके बाद कंपनियों के लिए एक खुशखबरी आई थी। मद्रास हाई कोर्ट ने विदेशी ब्रांड कोक और पेप्सी प्लांट पर से थामिराबरानी नदी से पानी के इस्तेमाल पर लगी रोक को हटा दी थी। इससे दोनों कंपनियों को बड़ी राहत मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed