फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   guatemala presidential election win by bernardo arevalo

Guatemala: बर्नार्डो अरेवालो होंगे ग्वाटेमाला के अगले राष्ट्रपति, पूर्व प्रथम महिला को दी शिकस्त

Mon, 21 Aug 2023 12:51 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वाटेमाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वाटेमाला Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 21 Aug 2023 12:51 PM IST
सार

ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति एलेजांद्रो जियामातेई ने बर्नार्डो अलेवारो को जीत की बधाई दी। एक सोशल मीडिया पर पोस्ट पर कर एलेजांद्रो ने बताया कि उन्होंने सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दे दिया है। 

विज्ञापन
guatemala presidential election win by bernardo arevalo
बर्नार्डो अलेवारो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बर्नार्डो अरेवालो ने ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की है। रविवार तक ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति चुनाव के 95 प्रतिशत वोटों की गिनती हो चुकी थी, जिसमें से 59.1 प्रतिशत वोट बर्नार्डो अरेवालो को मिले हैं। बर्नार्डो अरेवालो ने पूर्व प्रथम महिला सांड्रा टोरेस को हराया, जिन्हें 36.1 प्रतिशत वोट मिले। 
विज्ञापन


ग्वाटेमाला की जनता को बर्नार्डो ने दिया धन्यवाद
प्रोग्रेसिव मुवीमेंटो सेमिला पार्टी के उम्मीदवार बर्नार्डो अरेवालो एक पूर्व डिप्लोमैट रहे हैं। ग्वाटेमाला के इलेक्टोरल ट्रिब्युनल के अध्यक्ष इरमा पालेंसिया ने रविवार रात को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि आज, लोगों की आवाज बोली और यह साफ हो गया है कि अरेवालो बड़े अंतर से चुनाव जीत रहे हैं। अपनी जीत पर बर्नार्डो अरेवालो ने खुशी जाहिर की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा कि 'लॉन्ग लिव ग्वाटेमाला (जुग जुग जिए ग्वाटेमाला)' 
विज्ञापन


40 प्रतिशत मतदाताओं ने नहीं दिया वोट
ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति एलेजांद्रो जियामातेई ने बर्नार्डो अलेवारो को जीत की बधाई दी। एक सोशल मीडिया पर पोस्ट पर कर एलेजांद्रो ने बताया कि उन्होंने सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दे दिया है। उल्लेखनीय है कि वोटों की गिनती के पहले राउंड में अरेवालो टोरेस से पीछे चल रहे थे लेकिन बाद में अलेवारो ने बढ़त बना ली। ग्वाटेमाला के इलेक्ट्रोरल ट्रिब्युनल ने बताया कि 24 प्रतिशत मतदाताओं के वोट निरस्त हुए और 40 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल ही नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed