फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Growth in India slowed more than expected: IMF

IMF: 'उम्मीद से अधिक धीमी हो गई भारत की आर्थिक विकास दर, इस साल वैश्विक महंगाई घटने का अनुमान', आईएमएफ का दावा

Fri, 17 Jan 2025 10:19 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 17 Jan 2025 10:19 PM IST
सार

IMF: आईएमएफ ने अपने 'वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक' के ताजा अपडेट में कहा कि भारत की विकास दर 2023 में 8.2 फीसदी थी, जो 2024 में घटकर 6.5 फीसदी हो गई। यह गिरावट औद्योगिक गतिविधियों में उम्मीद से अधिक मंदी के कारण आई है। 

विज्ञापन
Growth in India slowed more than expected: IMF
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि औद्योगिक गतिविधियों में उम्मीद से अधिक गिरावट आने के कारण भारत में आर्थिक विकास धीमा हो गया है और साल 2026 तक 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है। आईएमएफ ने अपने 'वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक' के ताजा अपडेट में कहा, भारत की विकास दर 2023 में 8.2 फीसदी थी, जो 2024 में घटकर 6.5 फीसदी हो गई। यह गिरावट औद्योगिक गतिविधियों में उम्मीद से अधिक मंदी के कारण आई है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया है कि वैश्विक स्तर पर 2025 और 2026 में वैश्विक विकास दर 3.3 फीसदी रहने का अनुमान है, जो पिछले 20 वर्षों के औसत से 3.7 फीसदी कम है। 2025 के लिए अनुमान में कोई खास बदलाव नहीं आया है, क्योंकि अमेरिका की विकास दर में वृद्धि के कारण अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की मंदी को संतुलित किया गया है। 
विज्ञापन


इसमें आगे कहा गया, औद्योगिक गतिविधियों में उम्मीद से अधिक गिरावट के कारण भारत की विकास उम्मीद से अधिक धीमी हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक महंगाई 2025 में 4.2 फीसदी और 2026 में 3.5 फीसदी तक घटने का अनुमान है। विकसित अर्थव्यवस्थाओं में यह पहले घट सकती है, जबकि उभरती अर्थव्यवस्थाओं में इसे घटने में अधिक समय लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री पीयर-ओलिवियर गॉरीन्शा ने कहा कि 4.2 फीसदी महंगाई और 3.5 फीसदी महंगाई अगले साल के अंत तक वैश्विक संकटों के बाद की स्थिति को स्थिर करने में मदद करेगी। महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध ने चार दशकों में सबसे अधिक महंगाई बढ़ाई। चीन को लेकर आईएमएफ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 2024 में चीन की विकास दर 4.5  फीसदी रहने का अनुमान है, जो पहले के अनुमान से 0.4 फीसदी अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed