Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jensen Huang Resigns Know All this this Honeytrap row of nvidia

हनीट्रैप विवाद: एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग का इस्तीफा, जानिए 33 साल बाद क्यों छोड़ना पड़ा पद

Thu, 12 Nov 2026 07:27 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 12 Nov 2026 07:27 PM IST
सार

  • हनीट्रैप प्रकरण  में नाम आने के बाद एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे 1993 से इस पद पर थे।
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिप बनाने वाली दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया इस समय अपने सबसे बड़े नेतृत्व संकट से जूझ रही है।

विज्ञापन
Jensen Huang Resigns Know All this this Honeytrap row of nvidia
Breaking News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हनीट्रैप प्रकरण  में नाम आने के बाद एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे 1993 से इस पद पर थे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिप बनाने वाली दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया (Nvidia) इस समय अपने सबसे बड़े नेतृत्व संकट से जूझ रही है। कंपनी के कोफाउंडर और 1993 से सीईओ रहे जेनसन हुआंग के खिलाफ कथित व्यक्तिगत संबंधों और जासूसी से जुड़े आरोपों के बाद बोर्ड की ओर से उन्हें हटाए जाने की चर्चाओं के बीच इस्तीफा दे दिया है। उन्हें करीब 33 साल बाद अपना पद छोड़ना पड़ा है। उनके उत्तराधिकारी कौंन होंगे? इस पर पूरी दुनिया की नजर बनी है।

विज्ञापन


यह खबर दो कथित विवाहेतर संबंधों के खुलासे के बाद आई है। इनमें से एक संबंध एक ऐसी कारोबारी महिला से जुड़ा है, जिस पर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को चीनी खुफिया सेवाओं से संबंध होने का संदेह है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, एनवीडिया का बोर्ड हुआंग के भविष्य पर चर्चा के लिए आज बैठक कर सकता है।

विज्ञापन

एनवीडिया प्रमुख का इस्तीफा कितना अहम?

63 वर्षीय हुआंग पर उनके व्यक्तिगत संबंधों और कंपनी के लिए उनके संभावित प्रभावों को लेकर जांच बढ़ गई है। हुआंग ने 1993 में एनवीडिया की सह-स्थापना की थी। उन्होंने कंपनी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिप्स के प्रमुख आपूर्तिकर्ता में बदल दिया है। वह वैश्विक एआई उद्योग के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक माने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के बोर्ड बैठक के बाद बताया गया है कि जेन्सन हुआंग ने टेक दिग्गज एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है, कंपनी के बोर्ड ने कहा। दूसरी ओर, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के बाद कि हुआंग का अपनी ही कंपनी के एक एग्जीक्यूटिव के साथ दूसरा अफेयर था, कंपनी के शेयर और गिर गए।


रविवार को हुआंग ने एक महिला के साथ अफेयर की बात मानी थी। वह महिला कथित तौर पर दूसरी कंपनी की थी और कथित तौर पर एक चीनी जासूस भी थी। वहीं बीजिंग ने US को चेतावनी दी है कि वह जासूसी के आरोपों का इस्तेमाल एक बार फिर चीन को टेक सेल्स पर रोक लगाने के बहाने के तौर पर न करे। हुआंग ने जिस अफेयर की बात मानी है, उसकी जांच एनवीडिया और एफबीआई पहले से ही कर रही है। टेक के टेलर स्विफ्ट के नाम से मशहूर जेन्सन हुआंग ग्लोबल एआई बूम का चेहरा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed