फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Greta Thunberg says, There is a lot more remain to do for saving earth

जलवायु को लेकर और पृथ्वी को बचाने के लिए अब भी बहुत कुछ किया जाना बाकी : ग्रेटा

Wed, 22 Jan 2020 03:14 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 22 Jan 2020 03:14 AM IST
विज्ञापन
Greta Thunberg says, There is a lot more remain to do for saving earth
ग्रेटा थनबर्ग - फोटो : पीटीआई

युवा जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने मंगलवार को कहा कि उनके अभियान ने दुनिया में भले ही गति पकड़ ली हो, लेकिन वास्तव में पृथ्वी को बचाने के लिए ‘कुछ नहीं किया गया’ है। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में स्वीडन की ग्रेटा ने कहा, ‘एक पहलू यह है कि पिछले साल से जलवायु को लेकर बहुत कुछ हुआ है। दुनियाभर के युवाओं ने जलवायु एजेंडा टॉप पर लाकर रख दिया है।'

विज्ञापन


ग्रेटा ने कहा, लोग अब अधिक जागरूक हैं। जलवायु और पर्यावरण प्रमुख मुद्दा है। लेकिन दूसरा पहलू यह है कि जलवायु को लेकर और पृथ्वी को बचाने के लिए अब भी बहुत कुछ नहीं किया गया है। यह तो सिर्फ छोटी सी शुरुआत भर है। ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को बढ़ने से रोकने के लिए बहुत कुछ करना होगा।

विज्ञापन

ग्रेटा थनबर्ग यहां उस पैनल का हिस्सा बनकर पहुंची हैं, जिसमें युवा कार्यकर्ता दुनिया को बेहतर बनाने के अपने प्रयासों के परिणाम व योजनाओं का जिक्र कर रहे हैं। थनबर्ग की तरह ही अन्य कार्यकर्ता ‘सामान्य भविष्य की दिशा में एक स्थायी रास्ता बनाना’ नामक सत्र में शामिल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रतिभागियों में सल्वाडोर की गेम्ज-कॉन भी शामिल हैं, जो 2017 में आए तूफान के कारण तबाह हो चुके प्यूर्टो रिको के लिए फंड एकत्रित कर रही हैं। इनमें जाम्बिया की नताशा म्वानसा भी शामिल हैं, जो लड़कियों और महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed