फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Greek coast guard says several dead some rescued after speedboat capsizes off the island of Rhodes hindi news

Greece: रोड्स द्वीप पर प्रवासियों को ले जा रही बोट पलटी, आठ की मौत, ग्रीक तटरक्षक बलों ने 18 की बचाई जान

Fri, 20 Dec 2024 02:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 20 Dec 2024 02:47 PM IST
सार

रोड्स द्वीप के पास प्रवासियों को ले जा रही स्पीडबोट पलट गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। हालांकि, 18 लोगों को बचा लिया गया है। ग्रीक तट रक्षक बलों ने इसकी जानकारी दी। 
 

विज्ञापन
Greek coast guard says several dead some rescued after speedboat capsizes off the island of Rhodes hindi news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

रोड्स द्वीप के पास प्रवासियों को ले जा रही स्पीडबोट पलट गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। हालांकि, 18 लोगों को बचा लिया गया है। ग्रीक तट रक्षक बलों ने इसकी जानकारी दी। यह घटना कांगो में लोगों से भरी एक नाव के फिमी नदी में पलट जाने के दो दिन के बाद घटी। 
विज्ञापन


कांगो में दो दिन पहले पलटी थी नाव
बता दें कि कांगो में मंगलवार, 18 दिसंबर को लोगों से खचाखच भरी एक नाव फिमी नदी में पलट गई। हादसे में बच्चों सहित 25 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हो गए। नाव में सामान भी लदा हुआ था और मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। यह घटना कांगो की राजधानी किंशासा से उत्तर-पूर्व में स्थित इनोंगो शहर के पास हुई। अधिकारियों और स्थानीय निवासियों के अनुसार, नाव में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। यह हादसा माई-एनडोम्बे प्रांत में इस साल का चौथा हादसा है। यह क्षेत्र नदियों से घिरा हुआ है और यहां के लोग नदी परिवहन पर निर्भर हैं।
विज्ञापन


इससे पहले, अक्तूबर में कांगो के पूर्वी हिस्से में एक अत्यधिक भरी हुई नाव डूबने से करीब 78 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा, जून में भी किंशासा के पास इसी तरह की घटना सामने आई थी, जिसमें करीब 80 लोगों की जान चली गई थी। इस ताजा हादसे के बाद सरकार ने प्रांत में सुरक्षा बढ़ाने और नावों को बचाव उपकरणों से लैस करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed