फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   greece wildfires in 62 places forest destroyed europe heatwave weather climate change impact

Wildfire: यूरोप में भीषण गर्मी के बीच ग्रीस के जंगलों में लगी आग, 35 वर्ग किलोमीटर का जंगल हुआ राख

Fri, 21 Jul 2023 10:26 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एथेंस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एथेंस Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 21 Jul 2023 10:26 AM IST
सार

ग्रीस के अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता यिआनिस आर्टोपोइस ने ताजा बयान में बताया कि बीते 24 घंटे में ग्रीस के जंगलों में 62 जगहों पर आग लगने की घटना हुई है। ग्रीस के पश्चिमी अट्टिका इलाके में आग के चलते लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। 

विज्ञापन
greece wildfires in 62 places forest destroyed europe heatwave weather climate change impact
ग्रीस के जंगलों में लगी भीषण आग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूरोप इन दिनों भीषण गर्मी और गर्म हवाओं से जूझ रहा है। ऐसे में ग्रीस के जंगलों में आग लगने की खबर है। आग इतनी भीषण है कि उसमें अभी तक 35 वर्ग किलोमीटर का जंगल जलकर राख हो चुका है। प्रभावित जगहों से बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार की रात आग काबू में आ गई थी लेकिन गुरुवार को तेज हवाएं चलने से यह फिर बेकाबू हो गई। 
विज्ञापन


24 घंटे में 62 जगहों पर लगी आग
ग्रीस के अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता यिआनिस आर्टोपोइस ने ताजा बयान में बताया कि बीते 24 घंटे में ग्रीस के जंगलों में 62 जगहों पर आग लगने की घटना हुई है। ग्रीस के पश्चिमी अट्टिका इलाके में आग के चलते लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। कुछ लोग अपने घरों को छोड़कर जाने को तैयार नहीं और वह प्रशासन के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 72 वर्षीय क्रिसोला रीनेरी ने दावा किया कि उनके कुछ रिश्तेदार उनका घर बचाने के लिए आए थे लेकिन प्रशासन ने इलाके की पानी की सप्लाई ही रोक दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Europe: यूरोप की तेज धूप के कारण घटे 20 प्रतिशत पर्यटक, फ्रांस-स्पेन सहित पोलैंड और अन्य देश इसकी चपेट में
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह आपातकाल लागू
लोगों का कहना है कि जंगलों की आग फैलने के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रीस और रोड्स आईलैंड में आपातकाल लागू कर दिया गया है। बता दें कि अल नीनो प्रभाव के चलते यूरोप इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। यूरोप में गर्मी रोज नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed