फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Greece Defence Minister Nikos Dendias Indian military presence in Mediterranean Red Sea

India Greece Ties: 'भूमध्य और लाल सागर में भारतीय सैन्य मौजूदगी अहम'; ग्रीक रक्षा मंत्री बोले- यूरोप को भी लाभ

Wed, 12 Feb 2025 11:12 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 12 Feb 2025 11:12 AM IST
सार

यूरोपीय देश ग्रीस के रक्षा मंत्री ने भूमध्य सागर और लाल सागर में भारतीय सैन्य उपस्थिति को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा, इन क्षेत्रों में भारत की सैन्य उपस्थिति से न केवल यूरोप बल्कि पूरी दुनिया को लाभ होगा।

विज्ञापन
Greece Defence Minister Nikos Dendias Indian military presence in Mediterranean Red Sea
ग्रीस के रक्षा मंत्री निकोस डेंडियास - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से पहले यूरोपीय देश ग्रीस के रक्षा मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भूमध्य सागर और लाल सागर सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में भारत को अब अधिक प्रमुख भूमिका निभानी चाहिए। रक्षा मंत्री निकोस डेंडियास ने प्रमुख वैश्विक ताकत के रूप में उभर रहे भारत की भूमिका को रेखांकित किया और कहा कि वे भारत के प्रतिबद्ध मित्र हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने जो कुछ भी हासिल किया है, वे उसकी सराहना करते हैं, लेकिन अब इस बड़े देश को अलग भूमिका  भी निभानी चाहिए।
विज्ञापन


भारत दुनिया में बड़ी ताकत बना, अब जिम्मेदारियों का समय
उन्होंने कहा, 'भारत एक बड़ा देश है, यह एक बड़ी शक्ति बन रहा है। इसलिए, इसके साथ बड़ी जिम्मेदारियां भी आती हैं।' रक्षा मंत्री डेंडियास ने कहा कि ग्रीस का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि भारत को लाल सागर के साथ-साथ भूमध्य सागर में भी महत्वपूर्ण ताकत की भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रीस भारतीय वायु सेना, नौसेना को भूमध्य सागर, यूरोप और दुनिया में बड़ी भूमिका में देखना चाहेगा।
विज्ञापन


अमेरिका-भारत संबंध पर भी करीबी नजर रख रहा ग्रीस
पीएम मोदी के आगामी अमेरिका दौरे और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात को लेकर ग्रीक रक्षा मंत्री ने कहा, मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ इसी पर चर्चा करने जा रहे हैं। यह अच्छा संकेत है कि वाशिंगटन में राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने वाले पहले नेताओं में से एक पीएम मोदी हैं। बता दें कि ट्रंप के निमंत्रण पर पीएम मोदी 12-13 फरवरी को अमेरिका दौरा करेंगे। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में यह पीएम मोदी के साथ पहली मुलाकात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी अमेरिका में ट्रंप से मुलाकात के पहले पेरिस में वेंस से मिले
यह भी दिलचस्प है कि ट्रंप से मुलाकात करने से पहले पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से पेरिस एआई समिट के दौरान मुलाकात की। दोनों के बीच भारत और अमेरिका के आपसी हितों पर चर्चा हुई। इस मुलाकात को लेकर व्हाइट हाउस के आधिकारिक बयान में कहा गया कि वेंस और पीएम मोदी ने इस विषय पर भी बात की कि कैसे अमेरिका स्वच्छ, "विश्वसनीय" अमेरिकी परमाणु प्रौद्योगिकी में निवेश के माध्यम से भारत को अपने ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने में सहायता कर सकता है।

उपराष्ट्रपति के बेटे विवेक को जन्मदिन की शुभकामनाएं और उपहार
दोनों नेताओं की इस बैठक के बाद एक तस्वीर भी सामने आई, जिसमें वेंस और पीएम मोदी के अलावा भारतवंशी उषा वेंस भी दिखीं। वेंस उनकी पत्नी उषा और पीएम  मोदी को कॉफी का आनंद लेते देखा गया। व्हाइट हाउस के बयान के मुताबिक पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बेटे विवेक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा उन्होंने वेंस के बच्चों को कई उपहार भी दिए।


भारत और अमेरिका के संबंध से पहले निजी रिश्तों की गर्मजोशी
खुद पीएम मोदी ने भी वेंस से मुलाकात के बाद एक्स हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनके परिवार के साथ शानदार बैठक हुई। कई विषयों पर बातचीत के साथ-साथ वेंस के बेटे विवेक के जन्मदिन के जश्न में भी शामल होकर काफी खुशी हुई। जवाब में वेंस ने भी इस मुलाकात और पीएम मोदी की गर्मजोशी को लेकर आभार प्रकट किया।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed