{"_id":"5ca02d52bdec22144e5c3438","slug":"govt-has-recovered-more-than-what-i-allegedly-owe-the-banks-says-vijay-mallya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पीएम ने कह दिया 14 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त की, फिर बयानबाजी क्यों? : माल्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अब पीएम ने कह दिया 14 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त की, फिर बयानबाजी क्यों? : माल्या
Sun, 31 Mar 2019 08:30 AM IST
रचना शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: रचना शर्मा
Updated Sun, 31 Mar 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
vijay mallya
- फोटो : social media
भारत का करीब 9000 करोड़ रुपये लेकर देश से भागा 62 वर्षीय शराब कारोबारी विजय माल्या ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि जितना पैसा उसने बैंकों से लिया है, सरकार ने उससे अधिक वसूल कर लिया है। अपने ट्वीट में माल्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में एक निजी टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार का भी जिक्र किया है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
माल्या ने ट्वीट कर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का साक्षात्कार देखा, जिसमें उन्होंने मेरा नाम लिया और कहा कि हालांकि मुझपर बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपये बकाया है, उनकी सरकार ने मेरी 14 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। इसकी पुष्टि खुद प्रधानमंत्री ने की। फिर भी भाजपा के प्रवक्ता अपनी बयानबाजी क्यों जारी रखे हुए हैं?"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक निजी टेलीविजन से बातचीत में कहा था, ''हमने विजय माल्या के कर्ज से तो ज्यादा संपत्ति जब्त की। माल्या का कर्ज तो 9 हजार करोड़ था लेकिन हमारी सरकार ने दुनिया भर में उनकी 14 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त की। पहले भी लोग भागते थे और सरकारें नाम तक नहीं बताती थीं। हमने तो कदम उठाए इसलिए भागना पड़ रहा है।''
Saw PM Modi’s interview in which he takes my name and says that even though I owe Rs 9000 crores to Banks, his Govt has attached my assets worth Rs 14,000 https://t.co/PabfqYtncb the highest authority has confirmed full recovery. Why do BJP spokesmen continue their rhetoric?
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) March 31, 2019
उसने एक अन्य ट्वीट में कहा, "भारत में मेरी छवि एक पोस्टर ब्वॉय की तरह बना दी गई है। इस बात की पुष्टि खुद पीएम मोदी कर चुके हैं। जितना मैंने कथित तौर पर बैंकों से लिया उससे ज्यादा उनकी सरकार ने वसूल कर लिया है। तथ्य यह है कि मैं साल 1992 से ब्रिटेन का निवासी हूं। भाजपा कहती है कि मैं भाग गया।"
बता दें हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने माल्या के शेयर बेचकर 1008 करोड़ रुपये जुटाए हैं। ये पैसे माल्या के यूनाइटेड ब्रुअरीज होल्डिंग्स लिमिटेड (यूबीएचएल) के शेयरों की बिक्री से आए हैं। इन शेयरों की बिक्री डीआरटी द्वारा की गई। माल्या के शेयरों को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जब्त किया गया है। ये शेयर यैस बैंक के पास पड़े थे। कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश पर डीआरटी ने ये कार्रवाई की।