फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Government employees will protest in Pakistan and Mahatma Gandhi statue damaged in America

Big News: पाकिस्तान में प्रदर्शन करेंगे सरकारी कर्मचारी, अमेरिका में गांधी प्रतिमा क्षतिग्रस्त,पढ़ें खास खबरें

Fri, 26 Aug 2022 06:10 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 26 Aug 2022 06:10 AM IST
सार

वेतन में असमानता के बारे में शिकायत करते हुए, अखिल सरकारी कर्मचारी महागठबंधन (एजीपीजीए) ने 150 प्रतिशत की वृद्धि की मांग की है। वहीं अमेरिका में व्हाइट हाउस और न्यूयार्क सिटी के मेयर ने हाल में देश में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने की घटनाओं की कड़ी निंदा की।

विज्ञापन
Government employees will protest in Pakistan and Mahatma Gandhi statue damaged in America
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

पाकिस्तान के सरकारी कर्मियों ने 14 सितंबर को संसद भवन के बाहर प्रदर्शन की घोषणा की है। कर्मचारियों ने घर के किराए, चिकित्सा और वाहन भत्ते में 100 प्रतिशत की वृद्धि की मांग की है जिसे लेकर वो ये धरना प्रदर्शन करने वाले हैं। वेतन में असमानता के बारे में शिकायत करते हुए, अखिल सरकारी कर्मचारी महागठबंधन (एजीपीजीए) ने 150 प्रतिशत की वृद्धि की मांग की है। यह धरना ऐसे समय में हो रहा है जब शहबाज शरीफ की सरकार ने ईंधन की कीमतों में 40 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ-साथ बिजली के लिए प्रति यूनिट टैरिफ में 47 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन


अमेरिका में डीएसीए के लाभार्थियों को कानूनी सुरक्षा बढ़ाने के प्रयास
बाइडन प्रशासन ने बचपन में बिना दस्तावेज अमेरिका आए शरणार्थियों को निर्वासन से सुरक्षा देने वाले एक दशक पुराने ‘डीएसीए’ कार्यक्रम को लेकर पेश आ रही कानूनी चुनौतियों से निपटने के लिए एक नियम की घोषणा की। अमेरिका में भारत से गए हजारों लोग भी डीएसीए का लाभ लेते हैं।
विज्ञापन


यह नियम 31 अक्तूबर तक लागू नहीं होगा और इसका भविष्य टेक्सास एवं उन अन्य राज्यों द्वारा दायर मुकदमे के परिणाम पर टिका है, जहां रिपब्लिकन पार्टी सत्ता में है। ‘डेफर्ड एक्शन फॉर चाइल्डहुड अराइवल्स’ (डीएसीए) कार्यक्रम के तहत जुलाई 2021 से नए पंजीकरण नहीं हो रहे हैं। बाइडन ने कहा कि वह डीएसीए के लाभार्थियों की रक्षा के लिए हर वह संभव कोशिश करेंगे। उन्होंने इन लाभार्थियों को नागरिकता देने की राह खोलने के लिए कानून बनाने का आह्वान किया। इस नियम के तहत सुविधा लेने के लिए पात्रता मानदंड को समान रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोग निराश भी
नए नियम में प्रवासियों को पात्र बनाए जाने के पक्षधर डीएसीए की वकालत करने वाले कुछ लोग निराश हुए हैं। आवेदकों को यह साबित करना होगा कि वे जून 2007 से पहले 16 साल से कम आयु में अमेरिका आए थे। यह लाभार्थियों के लिए एक बड़ी मुसीबत बन सकती है।

मा-ऑन तूफान से दक्षिणी चीन में तेज आंधी-बारिश
उष्णकटिबंधीय तूफान मा-ऑन ने बृहस्पतिवार को दक्षिणी चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में तेज हवाओं और बारिश के साथ दस्तक दी। माओमिंग शहर के आसपास तटीय क्षेत्रों के निवासियों को क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी जारी कर दी गई है। 

ग्वांगडोंग मौसम केंद्र ने कहा, तूफान में 118 किमी (73 मील) प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल रही हैं और यह 25 किमी (15 मील) प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इस तूफान में एक व्यक्ति घायल हुआ है जबकि 140 लोगों ने शहर में स्थापित अस्थायी आश्रयों में शरण ली है। तूफान के चलते उड़ानें, रेलें, दफ्तर और स्कूल बंद रहे।

आबे की गोली मारकर हत्या के बाद इस्तीफा देंगे जापान के पुलिस प्रमुख
जापान के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख इतारू नकामुरा ने कहा है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या की घटना की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देंगे। यह घोषणा तब सामने आई जब एजेंसी ने एक रिपोर्ट जारी की कि कैसे वह 8 जुलाई को आबे की जान बचाने में विफल रही। नकामुरा ने यह नहीं बताया कि उनका इस्तीफा कब आधिकारिक होगा। 

बता दें, संदिग्ध तेत्सुया यामगामी ने आठ जुलाई को आबे की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह पश्चिमी जापान में चुनाव प्रचार के सिलसिले में भाषण दे रहे थे। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अमेरिका में गांधी प्रतिमाओं को क्षति पहुंचाने की निंदा
अमेरिका में व्हाइट हाउस और न्यूयार्क सिटी के मेयर ने हाल में देश में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने की घटनाओं की कड़ी निंदा की। महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने का ताजा मामला न्यूयार्क का है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरेन ज्यां पियरे ने कहा, महात्मा गांधी ने सत्य-अहिंसा का संदेश दिया है और वह प्रेरणास्रोत हैं। राष्ट्रपति ने इस बारे में सीधे तौर पर कहा है। पियरे ने देश के विभिन्न हिस्सों में हाल में गांधी की प्रतिमाओं को क्षति पहुंचाने की घटनाओं पर पूछे गए सवाल पर यह प्रतिक्रिया दी। इन घटनाओं में से दो न्यूयार्क में हुई हैं। 

न्यूयार्क पुलिस एक घटना को घृणा अपराध मानकर जांच कर रही है। इस बीच न्यूयार्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने रिचमंड हिल स्थित तुलसी मंदिर का दौरा करने पर कहा, हमारे यहां घृणा के लिए कोई जगह नहीं है।

सलमान रुश्दी पर हमले की भारत ने की निंदा
भारत ने लेखक सलमान रुश्दी पर हुए बर्बर हमले के मामले में चुप्पी तोड़ते हुए बृहस्पतिवार को पहली प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा करते हुए लेखक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

रुश्दी (75) पर न्यूयॉर्क में 12 अगस्त को  एक शख्स ने चाकू से गले और शरीर पर वार किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, भारत हमेशा से हिंसा और अतिवाद के खिलाफ रहा है। हम सलमान रुश्दी पर हुए भयावह हमले की निंदा करते हैं। ब्यूरो

दुबई जा रहे यात्री से 2.3 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बरामद
कोच्चि इंटरनेशल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) की सुरक्षा शाखा ने बिना वैध दस्तावेज के 2.3 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा के साथ एक यात्री को पकड़ा है। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, दुबई जा रहा व्यक्ति यह रकम अपने बैग में छिपाकर ले जा रहा था, जो जांच में पकड़ा गया। यात्री की पहचान केरल के एर्नाकुलम जिले के मुवत्तुपुझा निवासी थोपिल यूसुफ के रूप में हुई है। उसे कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है। 

आईएमएफ के कार्यकारी निदेशक बने कृष्णमूर्ति सुब्रह्मण्यम
देश के पूर्व आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रह्मण्यम को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। सुब्रह्मण्यम अभी इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में प्रोफेसर (वित्त) हैं। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आईएमएफ में कार्यकारी निदेशक (ईडी-भारत) के पद पर सुब्रह्मण्यम की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

असम : मछुआरे की गोली लगने  से मौत, बीएसएफ पर आरोप
धुरबी। असम के दक्षिण सालमारा जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक मछुआरे की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीएसएफ कर्मियों ने उसे गोली मारी। पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार की रात गुडोली गांव में हुई जब मछुआरा मणिरुज्जमां मछली पकड़ने के लिए जाल बिछा रहा था। दक्षिण सलमारा के पुलिस उपाधीक्षक (बॉर्डर) सैफुर अली के मुताबिक, घायल मछुआरे की घर लाते समय मौत हो गई। 

‘बेटी बचाओ’ जैसे खोखले नारे देने वाले लोग दुष्कर्मियों को बचा रहे हैं : राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ‘बेटी बचाओ’ जैसे खोखले नारे देने वाले लोग दुष्कर्मियों को बचा रहे हैं। आज सवाल देश की महिलाओं के सम्मान और हक का है। बिलकिस बानो को न्याय दो। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिलकिस बानो के लिए न्याय की मांग की। उन्होंने कहा, हत्या के मामले में बिलकिस के 11 दोषियों की रिहाई पर सरकार ने चुप्पी साधकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। 

सीधी भर्ती वाले संयुक्त सचिवों को दो साल का सेवा विस्तार
केंद्र सरकार ने 2019 में सीधी भर्ती के जरिये नियुक्त किए गए संयुक्त सचिवों को दो साल का सेवा विस्तार दिया है। इनमें पर्यावरण विभाग के संयुक्त सचिव सुजीत कुमार बाजपेयी, वित्त विभाग के संयुक्त सचिव सौरभ मिश्रा और आर्थिक मामलों के संयुक्त सचिव राजीव सक्सेना शामिल हैं। इनके अलावा नए ऊर्जा विभाग के संयुक्त सचिव दिनेश दयानंद जगदाले, राजमार्ग विभाग के संयुक्त सचिव सुमन प्रसाद सिंह व जहाजरानी मंत्रालय के संयुक्त सचिव भूषण कुमार को भी सेवा विस्तार दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed