{"_id":"67a14d86197c3d70900c9b53","slug":"google-will-appeal-to-the-us-court-to-reverse-the-decision-related-to-app-store-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Google: अमेरिकी कोर्ट से एप स्टोर संबंधी फैसला पलटने के लिए कहेगा गूगल, स्थानीय कोर्ट ने दिया था ये आदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Google: अमेरिकी कोर्ट से एप स्टोर संबंधी फैसला पलटने के लिए कहेगा गूगल, स्थानीय कोर्ट ने दिया था ये आदेश
Tue, 04 Feb 2025 04:43 AM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
Published by: शिव शुक्ला
Updated Tue, 04 Feb 2025 04:43 AM IST
सार
अमेरिकी जिला न्यायाधीश जेम्स डोनाटो ने अक्तूबर में गूगल को अन्य सुधारों के साथ-साथ उपयोगकर्ताओं को अपने प्ले स्टोर के भीतर प्रतिद्वंद्वी एप स्टोर डाउनलोड करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
Google
- फोटो : FREEPIK
विस्तार
‘अल्फाबेट’ का ‘गूगल’ और ‘फोर्टनाइट’ निर्माता ‘एपिक गेम्स’ कैलिफोर्निया की अपीलीय अदालत में आमने-सामने होने जा रहे हैं। दोनों कंपनियों के वकीलों की इस बहस पर बड़े-बड़े टेक दिग्गजों की निगाह है, क्योंकि गूगल एक ज्यूरी के फैसले और एक न्यायाधीश के आदेश को रद्द करने की कोशिश कर रहा है। इस फैसले के कारण उसे अपने एप स्टोर को नया रूप देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गूगल ने सान फ्रांसिस्को स्थित 9वें अमेरिकी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स में तर्क दिया है कि एक ट्रायल जज ने भ्रष्टाचार-रोधी मामले में कानूनी त्रुटियां की हैं, जिससे ‘एपिक गेम्स’ को अनुचित लाभ हुआ। एपिक ने 2020 के मुकदमे में गूगल पर एकाधिकार का आरोप लगाया कि उपभोक्ता एंड्रॉइड डिवाइस पर एप्स तक कैसे पहुंचते हैं और वे एप्स में लेनदेन के लिए कैसे भुगतान करते हैं। कैरोलिना स्थित कंपनी ने 2023 में सान फ्रांसिस्को ज्यूरी को आश्वस्त किया कि गूगल ने अवैध रूप से प्रतिस्पर्धा को दबा दिया है। टेक दिग्गज ने तर्क दिया है कि उसका प्ले स्टोर एपल के एप स्टोर के साथ प्रतिस्पर्धा करता है।
विज्ञापन
आदेश पर फिलहाल रोक
अमेरिकी जिला न्यायाधीश जेम्स डोनाटो ने अक्तूबर में गूगल को अन्य सुधारों के साथ-साथ उपयोगकर्ताओं को अपने प्ले स्टोर के भीतर प्रतिद्वंद्वी एप स्टोर डाउनलोड करने का आदेश दिया। उसे प्रतिस्पर्धियों के लिए प्ले के एप कैटलॉग को उपलब्ध कराकर प्रतिस्पर्धा बहाली को भी कहा गया। आदेश पर रोक है क्योंकि 9वें सर्किट में गूगल की अपील पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
गूगल को जिम्मेदार ठहराने की कवायद
एपिक ने कहा है कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष करेगा कि ज्यूरी के फैसले व अदालती निषेधाज्ञा को बरकरार रखा जाए। वह इसके लिए गूगल को जिम्मेदार भी ठहरा रहा है।