फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Google remembers Dr Herbert Kleber, who specializes in getting rid of drug addiction

नशे की लत को छुड़वाने में माहिर डॉ क्लेबर को गूगल ने डूडल बनाकर किया याद

Tue, 01 Oct 2019 09:14 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 01 Oct 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
Google remembers Dr Herbert Kleber, who specializes in getting rid of drug addiction
गूगल डूडल

आज गूगल ने खास डूडल बनाकर मनोचिकित्सक डॉक्टर हरबर्ट डेविड क्लेबर को याद किया है, जिन्हें नशे की लत से छुटकारा दिलाने में माहिर माना जाता था। उन्होंने नशे को एक नैतिक विफलता के बजाय एक चिकित्सा स्थिति के रूप में देखा। गूगल ने आज डूडल इसलिए बनाया है क्योंकि 23 साल पहले आज ही के दिन उन्हें नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिसिन का सदस्य चुना गया था।

विज्ञापन


उनका जन्म 19 जून, 1934 को पेन्सिलवेनिया के पिट्सबर्ग में हुआ था। डॉ क्लेबर ने डार्टमाउथ कॉलेज में चिकित्सा का अध्ययन किया, जहां उन्होंने पाया कि मनोविज्ञान में उनकी दिलचस्पी है। उन्होंने तीन वर्षों तक लोगों को नशे की लत छुड़ाने में मदद की, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि इस तरह के इलाज के लिए एक नए वैज्ञानिक रिसर्च की जरूरत है। 
विज्ञापन


डॉ क्लेबर ने लत और मादक द्रव्यों के सेवन को लेकर राष्ट्रीय केंद्र की स्थापना की, और कोलंबिया विश्वविद्यालय में मादक द्रव्यों के सेवन को लेकर एक विभाग स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां उन्होंने शराब, कोकीन, हेरोइन और शराब जैसे नशे के आदि व्यक्तियों के इलाज के लिए नए तरीकों को विकसित करने पर कई परियोजनाओं पर काम किया। पांच अक्तूबर, 2018 को डॉ क्लेबर का निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed