फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Google CEO Sundar Pichai Receives 19 Arab rupees In 2022 Amid Cost Cutting

Google: छंटनी के बीच गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने उठाई मोटी कमाई, जानें पिछले साल कितना मिला वेतन

Sat, 22 Apr 2023 10:01 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 22 Apr 2023 10:01 AM IST
सार

गूगल की कॉम्पनसेशन कमिटी ने इतना भारी-भरकम वेतन सीईओ के पद पर उनका प्रमोशन और कई प्रॉडक्ट्स की कामयाब लॉन्चिंग के लिए दिया है। पिचाई के नेतृत्व में गूगल को अपने प्रमुख विज्ञापनों एवं यूट्यूब बिजनेस से मुनाफा हुआ।

विज्ञापन
Google CEO Sundar Pichai Receives 19 Arab rupees In 2022 Amid Cost Cutting
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई। - फोटो : Social Media

विस्तार

गूगल जहां अपने कर्मचारियों की सैलरी काट रहा है। वहीं उसके सीईओ ने पिछले साल करीब 19 अरब रुपये कमाए हैं। असल में, गूगल के भारतवंशी 44 वर्षीय सीईओ सुंदर पिचाई को साल 2022 में करीब 226 मिलियन डॉलर यानी 18.54 अरब रुपये वेतन मिला है। यह रकम सामान्य कर्मचारी के वेतन से 800 गुना अधिक था। 

विज्ञापन

मुनाफे का मिला फायदा

कहा जा रहा है कि गूगल की कॉम्पनसेशन कमिटी ने इतना भारी-भरकम वेतन सीईओ के पद पर उनका प्रमोशन और कई प्रॉडक्ट्स की कामयाब लॉन्चिंग के लिए दिया है। पिचाई के नेतृत्व में गूगल को अपने प्रमुख विज्ञापनों एवं यूट्यूब बिजनेस से मुनाफा हुआ। इस दौरान कंपनी ने मशीन लर्निंग, हार्डवेयर और क्लाउड कंप्यूटिंग में भी निवेश किया है। वहीं, कंपनी ने बताया है कि स्टॉक अवार्ड के कारण पिचाई को सैलरी इतनी ज्यादा मिली है। उनके वेतन में करीब करीब 218 मिलियन डॉलर यानी 17.88 अरब रुपये स्टॉक अवार्ड के शामिल हैं।

विज्ञापन

12 हजार नौकरियों में कटौती

बता दें, गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट वैश्विक स्तर पर नौकरियों में कटौती कर रही है। कैलिफोर्निया स्थित कंपनी माउंटेन व्यू ने जनवरी में घोषणा की थी कि दुनियाभर में 12,000 नौकरियों में कटौती की जाएगी, जो उसके वैश्विक कर्मचारियों के 6 फीसदी के बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों ने छोड़ा काम

गौरतलब है, इस महीने की शुरुआत में छंटनी पर विवाद के बाद सैकड़ों गूगल कर्मचारियों ने कंपनी के लंदन कार्यालय से इस्तीफा दे दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed