{"_id":"5fdad1a18ebc3e3c5053e739","slug":"goat-sheep-and-three-lambs-cause-chaos-after-running-wild-in-turkish-town-hall","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से भागी भेड़-बकरियों ने तुर्की में मचाई आतंकी हमले जैसी हलचल, वीडियो वायरल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
खेत से भागी भेड़-बकरियों ने तुर्की में मचाई आतंकी हमले जैसी हलचल, वीडियो वायरल
Thu, 17 Dec 2020 09:03 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेवसेहीर (तुर्की)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेवसेहीर (तुर्की)
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 17 Dec 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
तुर्की के एक शहर में बकरी, भेड़ और भेड़ के तीन बच्चों ने मचाया आतंक
- फोटो : Daily mail london
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्की के एक शहर में खेत के भागी कुछ भेड़-बकरियों ने आतंकी हमले जैसी हलचल मचा दी। खेत से भागने के बाद इन जानवरों ने गार्ड्स का भी पीछा किया। सोशल मीडिया में एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें एक बकरी, एक भेड़ और भेड़ के तीन बच्चों ने तुर्की के नेवसेहीर हॉल में खौफ पैदा कर दिया।
विज्ञापन
ये भेड़-बकरी किसान हसन उनबुलन के थे और एक रात पहले ही अपने खेत से शहर की ओर भागे थे। वीडियो में देख सकते हैं कि दो गार्ड्स हॉल के अंदर जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ रहे थे कि तभी ये जानवर इनके पीछे पड़ गए। दोनों गार्ड्स भवन के अंदर घुस गए और इन पांचों जानवरों को सड़क पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
Nevşehir Belediye binası 1 koyun, 1 keçi ve 3 kuzu tarafından ele geçirilmeye çalışıldı. pic.twitter.com/3lYPrbCYza
विज्ञापन विज्ञापन— Kritik Haber (@kritikhabertr) December 14, 2020
इसके बाद एक शख्स कार पार्किंग की तरफ आया तो भेड़ ने उस पर भी हमला किया, लेकिन शख्स ने किसी तरह खुद को बचा लिया और कार के पीछे खुद को छुपा लिया। ये जानवर काफी देर ऐसे ही आतंक मचाते रहे। ये जानवर सिटी हॉल में घुसने वाले हर शख्स के पीछे पड़ने लगे।
10 लाख लोग देख चुके वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसे अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैैं। तुर्की के नेवसेहीर शहर के स्थानीय अधिकारी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। ये जानवर हसन उनबुलन किसान के हैं। हसन ने अपने खेत में जानवरों के गायब होने के बाद इनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
हसन ने मीडिया को बताया, 'मैं लंबे समय तक अपने जानवरों को ढूंढता रहा, लेकिन मुझे वो नहीं मिले। इसके बाद मैं नेवसेहीर शहर गया ताकि अपने गुम जानवरों की शिकायत दर्ज करा सकूं। मुझे पता चला कि अधिकारियों ने मेरे जानवरों को एक तालाब के पास सुरक्षित रखा है। अधिकारियों ने बाद में मेरे जानवर मुझे लौटा दिए।'
सिटी हॉल में काम करने वाले एक अधिकारी ने बताया कि जब वो सुबह यहां अपनी ड्यूटी करने आए तो इन जानवरों को देखकर चौंक गए और सोच में पड़ गए कि ये जानवर यहां क्या कर रहे हैं। इसकी शिकायत हमने अधिकारियों से की, इसके बाद एक टीम आई और इन जानवरों को अपने साथ ले गई।