फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Go Fund Me Indian community in Britain raising funds to help orphaned girls in the Ahmedabad plane crash

गो फंड मी: ब्रिटेन में भारतीय समुदाय की पहल, अहमदाबाद विमान हादसे में अनाथ बच्चियों की मदद को जुटा रहे फंड

Sun, 15 Jun 2025 05:29 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 15 Jun 2025 05:29 AM IST
सार

अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले 241 लोगों में शामिल अर्जुन पटोलिया की दो अनाथ बेटियों के लिए लंदन स्थित भारतीय समुदाय ने आर्थिक सहायता जुटाने की पहल की है। 'गो फंड मी' अभियान के तहत पहले दिन ही लक्ष्य का आधा फंड इकट्ठा हो गया। यह राशि ट्रस्ट के जरिए बेटियों की शिक्षा व देखभाल पर खर्च की जाएगी।

विज्ञापन
Go Fund Me Indian community in Britain raising funds to help orphaned girls in the Ahmedabad plane crash
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

लंदन में रह रहे भारतीय समुदाय ने अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना के पीड़ितों के ब्रिटेन स्थित परिवार वालों की सहायता के लिए पैसे जुटाने के लिए एकजुटता दिखाई है। इसमें दो अनाथ बच्चों के लिए तत्काल सहायता भी शामिल है। दुर्घटना के 241 पीड़ितों में से एक अर्जुन पटोलिया अपनी पत्नी भारती की इच्छा पूरी करने के लिए उनकी अस्थियों को विसर्जित करने गुजरात आए थे। उनके दोस्तों और परिवार ने शुक्रवार को उनकी दो बेटियों की आर्थिक सहायता के लिए एक ऑनलाइन 'गो फंड मी' अभियान शुरू किया। पहले दिन ही लक्ष्य का आधे से अधिक धन जुटा लिया है।
विज्ञापन


अर्जुन की कंपनी इंस्पायर्ड एलिमेंट्स के विनोद खिमजी ने कहा, 18 दिनों में दो छोटी बहनों (चार और आठ साल की) ने माता-पिता को खो दिया। जुटाई गई राशि कानूनी ट्रस्ट में रखी जाएगी या उनकी बेटियों की शिक्षा और अन्य जरूरतों के लिए उनके नियुक्त कानूनी अभिभावकों द्वारा प्रबंधित किया जाएगा। इंग्लैंड के नॉर्थम्प्टन निवासी अबधी पटेल के परिवार के लिए भी इसी तरह का प्रयास शुरू किया गया है। उनके पति पंकज और आठ वर्षीय बेटे मीर पटेल के मदद के लिए रकम जुटाई गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Ahmedabad Plane Crash: तकनीकी खामी या ईंधन की कमी, हादसे की वजह क्या? एविएशन विशेषज्ञ आलोक सिंह ने क्या कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों की मदद के लिए ब्रिटेन ने अहमदाबाद में खोला सहायता केंद्र
भारत में ब्रिटिश उच्चायोग ने अहमदाबाद हवाईअड्डे के पास सहायता केंद्र खोला है। यह केंद्र ब्रिटिश नागरिकों के परिवारों, दोस्तों को मदद और सलाह देने लिए उम्मेद होटल में स्थापित किया गया है। शनिवार से यह केंद्र रोजाना सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा। ब्रिटिश उच्चायोग ने अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की। 
 
ये भी पढ़ें:- Air India Plane Crash LIVE: डीएनए टेस्ट से अब तक 19 मृतकों की पहचान; विजय रूपाणी के परिजनों से खरगे ने की बात

सरकार जवाबदेही तय करे, पीड़ितों के परिजनों को दे मुआवजा: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को अहमदाबाद सिविल अस्पताल में विमान हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। अस्पताल के बाहर निकते वक्त खरगे ने पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार को एअर इंडिया विमान हादेस में जवाबदेही तय करनी चाहिए। खरगे ने यह भी कहा कि केंद्र को मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed