दुनियाभर के शेयरों में गिरावट के बीच अमेरिका में कारोबार पर लगी रोक, 15 मिनट तक बाजार रहा बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनवायरस और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते दुनियाभर के शेयरों में आई भारी गिरावट के बाद अमेरिका में कारोबार अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है। इससे अमेरिका में शेयरों की खरीद-फरोख्त अपने आप ही रुक गई है।
बंद होने से अमेरिका का स्टॉक एक्सचेंज सात फीसदी गिर गया। वैश्विक बाजार में 2008 के बाद यह सबसे खराब स्थिति है। पहले से ही कोरोनावायरस की मार झेल रहे बाजार को रूस और सऊदी अरब के बीच कच्चे तेल को लेकर छिड़ी जंग ने हिलाकर रख दिया है।
विशेषज्ञों ने बाजार में आए भूचाल की वजह से सोमवार को 'ब्लैक मंडे' करार दिया है। अमेरिका में शीर्ष तीन इंडेक्स 15 मिनट के लिए रोक दिए गए थे और इस दौरान शेयर बाजार में सात फीसदी गिरावट हो गई।
15 मिनट के बाद कारोबार खुलने के बाद भी बाजार में गिरावट जारी रही। हालांकि बाद में बाजार स्थायी होने लगा। सोमवार को 29 साल में कच्चे तेल की कीमतें 30 फीसदी तक कम हो गई थीं। 1991 के बाद तेल की कीमत में यह सबसे बड़ी गिरावट है।
सेवन इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट के सह संस्थापक जस्टिन उरक्यूहार्ट स्टीवर्ट ने कहा कि यह बाजार में घबराहट को दर्शाता है। मैंने लंबे समय से ऐसा नहीं देखा है। निवेशक अपने स्टॉक कम दामों पर बेच रहे हैं क्योंकि उन्हें नहीं पता कि सऊदी अरब और रूस आगे चलकर क्या करेंगे।