फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gleb Karakulov said Putin remains extremely fearful of catching Covid

Russia: ‘कोरोना का खतरा और खुद की हत्या का डर’, रूसी रक्षा मंत्रालय के पूर्व गार्ड ने पुतिन को लेकर किए खुलासे

Sat, 08 Apr 2023 01:56 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 08 Apr 2023 01:56 PM IST
सार

काराकुलोव ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति के अलग-अलग शहरों में एक तरह के ऑफिस है। वो अपने ठिकाने को छिपाने के लिए एक गुप्त ट्रेन नेटवर्क का इस्तेमाल करते है। 

विज्ञापन
Gleb Karakulov said Putin remains extremely fearful of catching Covid
व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

रूस-यूक्रेन का युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपनी हत्या का डर सताने लगा है। वह अपनी जान बचाने के लिए सीक्रेट ट्रेन और रूट का इस्तेमाल कर रहे हैं। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसओ) के पूर्व गार्ड ग्लीब काराकुलोव ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की रक्षा के लिए किए गए तमाम उपायों के बारे में जानकारी दी है। 

विज्ञापन

पुतिन के साथ कर चुका है 180 यात्रा

काराकुलोव ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति के अलग-अलग शहरों में एक तरह के ऑफिस है। वो अपने ठिकाने को छिपाने के लिए एक गुप्त ट्रेन नेटवर्क का इस्तेमाल करते है। बता दें, ग्लीब काराकुलोव ने पुतिन से जुड़ी यह जानकारी एक राजनीतिक सूचना संगठन डोजियर सेंटर के साथ इंटरव्यू में दी है। ग्लीब ने बताया कि वह रूसी नेता के साथ 180 से अधिक यात्रा कर चुका है। 

विज्ञापन

कोविड और जान खोने को लेकर डर

ग्लीब काराकुलोव ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति को सबसे ज्यादा कोविड और अपनी जिंदगी खोने का डर है। वह अधिकतर समय अपने निजी आवासों में बिताते हैं, जिन्हें बंकर कहा जाता है। इसके साथ ही वह लोगों से दूर रहते हैं। वह अभी भी कोविड के दौरान लगे लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं। वह बहुत ही आत्म केंद्रित नेता हैं। उन्हें अपनी चिंता रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टेक्नोलॉजी से नहीं है लगाव

अगर कोई कार्यक्रम होने वाला होता है तो उसमें शामिल होने वाले लोगों को दो सप्ताह पहले से ही एकांतवास में रहना होता है। एकांतवास में रहे कर्मचारी ही एक कमरे में उनके साथ काम कर सकते हैं। वहीं ग्लीब ने बताया कि पुतिन को टेक्नोलॉजी नहीं पसंद है। वह फोन या इंटरनेट का उपयोग नहीं करते हैं। पुतिन जानकारी लेने के लिए अपने करीब लोगों की मदद लेते हैं। 

अपने निजी वाहन में ही करते हैं यात्रा

फएसओ के पूर्व गार्ड ग्लीब काराकुलोव ने एक और रोचक खुलासा किया। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति अगर लंबे समय के लिए यात्रा करते हैं, तो वह अपने निजी वाहन का उपयोग करते हैं। पुतिन की गुप्त सेवाएं विदेशी खुफिया से उनकी गतिविधियों को छिपाने और हत्या के किसी भी कोशिश को रोकने के लिए नकली मोटरसाइकिल और विमानों का इस्तेमाल करती हैं। इसका कारण यह है कि इन वाहनों को ट्रैक नहीं किया जा सकता है। 

विदेशी दौरे पर साथ में होता है टेलीफोन बूथ

ग्लीब काराकुलोव ने दावा किया कि अन्य देशों की यात्राओं के दौरान व्लादिमीर पुतिन अपने साथ एक टेलीफोन बूथ ले जाते हैं, जिसमें एक वर्कस्टेशन और टेलीफोन होता है। साथ ही रूसी राष्ट्रपति के विदेश दौरे पर फायर फाइटर, फुड टेस्टर और इंजीनियर शामिल होते है

आम लोगों से काफी बेहतर स्वास्थ्य

व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य पर ग्लीब काराकुलोव ने कहा कि रूसी नेता का नियमित मेडिकल चेकअप होता है। वह अपनी उम्र के कई अन्य लोगों की तुलना में काफी स्वास्थ्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed