यूएनएचआरसी में बोले सेरिंग, गिलगित-बाल्टिस्तान भारत का हिस्सा, 70 साल से समस्या बना है पाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिनेवा में यूएनएचआरसी के 42वें सत्र में गिलगित-बाल्टिस्तान के सामाजिक कार्यकर्ता सेंज सेरिंग ने गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा, 'गिलगित बाल्टिस्तान भारत का एक हिस्सा है। संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों को यह समझना होगा कि पाकिस्तान पिछले 70 सालों से एक बड़ी बाधा बना हुआ है।'
Senge H Sering, Gilgit-Baltistan activist at the 42nd session of UNHRC in Geneva: Gilgit-Baltistan is part of India. Members of the United Nations need to realise that Pakistan has become a big stumble block for last 70 years. pic.twitter.com/VNymxIRtkL
— ANI (@ANI) September 11, 2019विज्ञापन
सेंज सेरिंग ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के भारत सरकार के फैसले को सही बताया। सेरिंग ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 कुछ लोगों के हाथ का खिलौना बन गया था जिसने उन्हें जातीय और धार्मिक समूहों पर 'वीटो पावर' दे दी थी। जिन लोगों को इससे फायदा हो रहा था, वह पाकिस्तानी सेना के सहयोगी बन गए और पाकिस्तान के रणनीतिक हितों को जम्मू-कश्मीर में बढ़ावा दे रहे थे।'
सेरिंग ने बालाकोट एयर स्ट्राइक की सफलता का भी किया था दावा
बता दें कि भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद विपक्षी दलों और पाकिस्तान ने एयर सट्राइक की सफलता पर सवाल उठाए थे। सेंज सेरिंग ने तब इसकी सफलता का दावा किया था। उनके इस दावे के साथ एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें पार सेना यह मान रही थी कि एयर स्ट्राइक में 200 आतंकी मारे गए थे।
#Pakistan military officer admits to "martyrdom" of more than 200 militants during Indian strike on #Balakot. Calls the terrorists Mujahid who receive special favors/ sustenance from Allah as they fight to support PAK government [against enemies]. Vows to support families pic.twitter.com/yzcCgCEbmu
— #SengeSering ས།ཚ། (@SengeHSering) March 13, 2019
सेरिंग ने कहा था कि मैं यह नहीं जानका कि यह वीडियो कितना सही है, लेकिन यह सच है कि पाकिस्तान सच छुपा रहा है। सेंज ने अपने दावों को लेकर कहा था कि पाकिस्तान में हुई तबाही को मानने के लिए यह सारे सबूत काफी हैं। वहां भारतीय एयरफोर्स ने हमला किया और आतंकियों को मार गिराया अगर ऐसा नहीं होता, तो पाक सभी मीडिया वालों को पूरी तरह से कवर करने की इजाजत देता।