फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ghislaine Maxwell charged with sex trafficking a 14 year old girl

संकट में घिसलीन मैक्सवेल: 14 साल की किशोरी का यौन शोषण करने का लगा आरोप

Tue, 30 Mar 2021 09:06 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 30 Mar 2021 09:06 AM IST
विज्ञापन
Ghislaine Maxwell charged with sex trafficking a 14 year old girl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रिटेन की मशहूर हस्ती और जेफरी एप्सटाइन की पूर्व प्रेमिका घिसलीन मैक्सवेल पर दो नए आपराधिक आरोप लगे हैं। आरोप लगाने वाली एक महिला के अनुसार दोनों की (मैक्सवेल और एप्सटाइन) कथित यौन शोषण की योजना का शिकार वह तब बनी थी जब उसकी आयु महज 14 साल थी। इससे बाद मैक्सवेल के लिए संकट और गंभीर हो गया है।

विज्ञापन


अगर उन्हें दोषी ठहराया जाता है तो उन्हें कई दशक सलाखों के पीछे गुजारने पड़ सकते हैं। हालांकि, उनके वकील का कहना है कि मैक्सवेल के खिलाफ सरकार का मामला कमजोर है क्योंकि तीन महिलाओं के दशकों पुराने आरोपों पर आधारित है। इन आरोपों का सामना कर रहीं मैक्सवेल का ट्रायल 12 जुलाई को तय किया गया है। उनकी वकील लॉरा मेनिंगर ने इसे लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन


सोमवार को, अभियोजन पक्ष ने कथित अपराथों की समय सीमा 1990 के दशक में कुछ वर्षों से बढ़ाकर एक दशक कर दी और मैक्सवेल पर सीधे तौर पर नाबालिगों के शोषण का आरोप लगाया। मैक्सवेल पर एप्सटाइम के साथ मिलकर बच्चों के यौन शोषण के लिए साजिश में शामिल रहने का आरोप है। नए यौन शोषण के मामले में अधिकतम 40 साल की जेल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए अभियोग के अनुसार 'माइनर विक्टिम-4' के रूप में पहचान की गई लड़की अन्य लड़कियों को एप्सटाइन के पास ले गई थी। मैक्सवेल और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें इसके लिए सैकड़ों डॉलर का भुगतान किया था। सरकार का कहना है कि इन कथित अपराधों में से कुछ को मैक्सवेल के लंदन स्थित टाउनहाउस में अंजाम दिया गया था।


मैक्सवेल अभी ब्रुकलिन की फेडरल जेल में हैं। वहीं, एप्सटाइन की साल 2019 में मौत हो गई थी। एप्सटाइन को मैनहैटन फेडरल जेल में मृत पाया गया था, जिसे आत्महत्या करार दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed