फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   German parliament elects Olaf Scholz to succeed Angela Merkel as Chancellor

New German Chancellor: ओलाफ स्कॉल्ज होंगे जर्मनी के नए चांसलर, 16 साल बाद एंगेला मर्केल की होगी विदाई

Wed, 08 Dec 2021 03:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 08 Dec 2021 03:20 PM IST
सार

जर्मन संसद ने बुधवार को ओलाफ स्कॉल्ज को देश का नया चांसलर चुन लिया। वह मौजूदा चांसलर एंगेला मर्केल का स्थान लेंगे। 
 

विज्ञापन
German parliament elects Olaf Scholz to succeed Angela Merkel as Chancellor
जर्मनी के नए चांसलर ओलाफ स्कॉल्ज - फोटो : twitter

विस्तार

जर्मन संसद ने बुधवार को ओलाफ स्कॉल्ज को देश का नया चांसलर चुन लिया। वह मौजूदा चांसलर एंगेला मर्केल का स्थान लेंगे। समाचार एजेंसी एएफपी ने यह खबर दी।
विज्ञापन

 

सितंबर में मामूली अंतर से जीत हासिल की थी
स्कॉल्ज (63) की 'सोशल डेमोक्रेट्स' पार्टी ने 26 सितंबर को हुए चुनाव में मामूली अंतर से जीत हासिल की थी। इसके बाद से वह 'ग्रीन' पार्टी और 'फ्री डेमोक्रेट्स' पार्टी के साथ गठबंधन सरकार को लेकर बातचीत कर रहे थे। इन दलों के बीच 24 नवंबर को समझौता हुआ था।

मर्केल की 16 साल बाद बिदाई
स्कॉल्ज के नेतृत्व में तीनों दल गठबंधन सरकार बनाएंगे। मौजूदा चांसलर एंजेला मर्केल की पार्टी के नेतृत्व वाला मध्यमार्गी-दक्षिणपंथी यूनियन ब्लॉक 16 वर्ष के शासन के बाद विपक्ष में चला जाएगा।
विज्ञापन


2005 से मर्केल के हाथ रही जर्मनी की कमान
एंगेला मर्केल पांचवें कार्यकाल के लिए पहले से ही होड़ में नहीं थीं। वे 2005 से देश की मुखिया रही हैं। तीन दलों के गठबंधन में जिन मुद्दों पर सहमति बनी हैं वे बताते हैं कि देश में 16 सालों से शासन करने वाली चांसलर एंगेला मर्केल के रूढ़िवादी प्रभाव को खत्म कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भांग की बिक्री को कानूनी मान्यता देंगे
समझौते में लाइसेंस प्राप्त दुकानों से भांग की बिक्री की कानूनी मान्यता, 16 से कम उम्र वालों को मतदान की मान्यता और विज्ञापन देने पर पाबंदी लगाने वाले नाजी काल के अनुच्छेद 219-ए को रद्द करना शामिल हैं। 


देश में 3 वर्ष बिताने पर मिलेगी नागरिकता
इसके अलावा एक नया नागरिकता कानून भी लाया जाएगा जिससे जर्मनी में आने वाले लाखों अप्रवासियों के लिए दो बेहद जरूरी चीजें और आसान हो जाएंगी। अप्रवासियों को देश में सिर्फ तीन साल बिताने के बाद भी नागरिकता मिल सकेगी और जर्मन नागरिक बनने के बाद उन्हें अपनी पूर्व नागरिकता भी रखे रहने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed