फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   German mobile phone providers experienced problem, people having trouble making calls, reported Focus Online

Germany : जर्मनी में मोबाइल फोन सेवाएं हुईं बाधित, नहीं लग रहे कॉल, लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

Fri, 18 Nov 2022 01:28 AM IST
योगेश साहू एएनआई, बर्लिन।
एएनआई, बर्लिन। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 18 Nov 2022 01:28 AM IST
सार

जर्मन अखबार बिल्ड ने भी गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि हजारों जर्मनों ने देश भर में लगभग सभी ऑपरेटरों के नेटवर्क पर व्यवधान का अनुभव किया है। लोगों ने फोन कॉल करने में असमर्थता की शिकायत की है।

विज्ञापन
German mobile phone providers experienced problem, people having trouble making calls, reported Focus Online
mobile new - फोटो : istock

विस्तार

जर्मनी में गुरुवार को मोबाइल फोन उपभोक्ताओं को कॉल नहीं लगने की समस्या झेलनी पड़ी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स में इसे नेटवर्क में आई तकनीकी खराबी का नतीजा बताया गया है। ऑनलाइन समाचार पत्रिका फोकस ऑनलाइन की रिपोर्ट के हवाले से एएनआई ने जानकारी दी है कि मोबाइल फोन सेवा प्रदाताओं को गुरुवार दोपहर इस समस्या का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


इसकी वजह से हजारों लोगों को कॉल करने में परेशानी हुई। टेलीकॉम नेटवर्क में आने वाली दिक्कतों का रिकॉर्ड रखने वाले पोर्टल Allestoerungen.de ने भी गुरुवार दोपहर के समय में कॉल लगने में परेशानी की घटनाओं में वृद्धि देखी। टेलीकॉम प्रदाता ओ2 ने भी अपनी वेबसाइट पर कहा कि अभी हमारे मोबाइल और फिक्स्ड टेलीफोन नेटवर्क की सेवा संभवत: बाधित है।
विज्ञापन


जर्मन अखबार बिल्ड ने भी गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि हजारों जर्मनों ने देश भर में लगभग सभी ऑपरेटरों के नेटवर्क पर व्यवधान का अनुभव किया है। लोगों ने फोन कॉल करने में असमर्थता की शिकायत की है। स्पुतनिक समाचार एजेंसी ने जर्मन अखबार का हवाला देते हुए बताया कि 14:00 GMT से नेटवर्क खराब होने की खबरें लगातार आने लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में हैम्बर्ग पुलिस ने भी कहा कि नेटवर्क विफलताओं के कारण हो सकता है कि आपातकालीन फोन कॉल भी उपलब्ध नहीं हों। ऐसे में पुलिस ने शहर की सड़कों पर गश्त करने वाले अधिकारियों की संख्या बढ़ाकर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया।


ओ2 ने ट्विटर पर कहा कि वर्तमान में हमारे नेटवर्क पर कॉल पर संभावत: बाधित हैं। इसने 2जी और 4जी मोबाइल नेटवर्क के साथ-साथ लैंडलाइन नेटवर्क पर भी कॉल को प्रभावित किया है। कंपनी ने कहा कि फिलहाल नेटवर्क की कार्यक्षमता को बहाल करने के लिए काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed