{"_id":"68e2b62933e88b1f5b08a64b","slug":"georgia-political-tension-pm-accuses-opposition-of-plotting-to-overthrow-government-crackdown-on-protesters-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉर्जिया में राजनीतिक तनाव: PM ने विपक्ष पर सरकार गिराने का लगाया आरोप; प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के संकेत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जॉर्जिया में राजनीतिक तनाव: PM ने विपक्ष पर सरकार गिराने का लगाया आरोप; प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के संकेत
Sun, 05 Oct 2025 11:47 PM IST
शिवम गर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Georgia
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉर्जिया में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। प्रधानमंत्री इराकली कोबाखिद्जे ने को विपक्ष पर सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार विरोधी आंदोलन देश को अस्थिर करने की कोशिश है और सरकार ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
यह बयान ऐसे समय आया है जब जॉर्जियन ड्रीम पार्टी ने स्थानीय चुनावों में हर नगर पालिका में जीत का दावा किया है। हालांकि विपक्ष ने इन चुनावों का बहिष्कार करते हुए इन्हें धांधलीपूर्ण बताया है।
विज्ञापन
हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरे
चुनावों के दिन राजधानी त्बिलिसी में हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर सरकार की नीतियों और रूस के प्रभाव में आने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि देश यूरोपीय संघ से दूर होता जा रहा है, जबकि यही जॉर्जिया की जनता की आकांक्षा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Air India: अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एअर इंडिया की उड़ान की इमरजेंसी लैंडिंग, अचानक खुल गई विमान की RAT प्रणाली
प्रदर्शन के दौरान पुलिस कोड़ादंगाइयों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। कई प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिनमें प्रसिद्ध ओपेरा गायक पाटा बुरचुलाद्ज़े सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जॉर्जिया के गृह मंत्रालय के अनुसार, उन पर सरकार को हिंसक रूप से उखाड़ फेंकने का आह्वान करने के साथ-साथ सामूहिक हिंसा का आयोजन, नेतृत्व और भागीदारी करने का आरोप लगाया गया है। गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति भवन में जबरन घुसने की कोशिश करने वाले सभी लोगों को ढूंढ़ने का भी संकल्प लिया है।
'सरकार को अस्थिर करने की साजिश'
प्रधानमंत्री कोबाकिद्जे ने कहा कि यह विरोध केवल सरकार को अस्थिर करने की साजिश है और कुछ विदेशी ताकतें इसमें भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विदेशी एजेंटों को पूरी तरह निष्क्रिय करेगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जॉर्जिया यूरोप और पश्चिमी देशों के साथ नए सिरे से संवाद और दोस्ती के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें:- Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन व मिसाइलें बरसाईं, पोलैंड ने हवाई सुरक्षा के लिए किया यह काम
जॉर्जिया में पिछले साल यूरोपीय संघ में शामिल होने की बातचीत रोकने के बाद से लगातार राजनीतिक अस्थिरता और जनआंदोलन जारी हैं। विरोधी दलों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि सरकार नागरिक अधिकारों और मीडिया की स्वतंत्रता पर लगातार अंकुश लगा रही है।
जॉर्जियाई लोगों ने शनिवार को त्बिलिसी सहित पांच प्रमुख शहरों के महापौरों, 50 से अधिक अन्य नगर पालिकाओं के प्रमुखों और नगर परिषदों के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान किया। जॉर्जिया के दो मुख्य विपक्षी गुटों और जॉर्जियाई ड्रीम की आलोचना करने वाली कई अन्य पार्टियों ने मतदान का बहिष्कार किया।