Indian Army: जनरल मनोज पांडे ने अमेरिकी सेना प्रमुख से की मुलाकात, वैश्विक शांति सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
भारतीय सेना के अतिरिक्त सार्वजनिक सूचना महानिदेशालय ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि जनरल पांडे को अमेरिका के फोर्ट मायर्स में अमेरिकी सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। इसके बाद पांडे ने अर्लिंगटन नेशनल कब्रिस्तान में अज्ञात सैनिकों की कब्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे चार दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं। जनरल पांडे ने गुरुवार को अमेरिकी सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने द्विपक्षीय महत्व के मामलों के साथ-साथ वैश्विक शांति और सुरक्षा बढ़ाने पर ध्यान दिया।
जनरल ने सैनिकों की कब्र पर पुष्पांजलि अर्पित की
भारतीय सेना के अतिरिक्त सार्वजनिक सूचना महानिदेशालय ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि जनरल पांडे को अमेरिका के फोर्ट मायर्स में अमेरिकी सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। इसके बाद पांडे ने अर्लिंगटन नेशनल कब्रिस्तान में अज्ञात सैनिकों की कब्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि अर्पित करके भारतीय सैन्य प्रमुख जनरल पांडे ने रैंडी जॉर्ज के साथ मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वैश्विक शांति और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की।
पेंटागन में भारत के सेना प्रमुख जनरल पांडे से मुलाकात हुई
जनरल पांडे ने फोर्ट बेल्वोइर में आर्मी जियोस्पेशियल सेंटर का भी दौरा किया। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष के साथ भी बातचीत की। पांडे ने नेशनल गार्ड ब्यूरो (एनजीबी) के प्रमुख जनरल डेनियल होकनसन से भी मुलाकात की। जनरल होकनसन ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें मुलाकात की फोटो जारी की गई थी। जनरल होकनसन ने कहा कि पेंटागन में भारत के सेना प्रमुख जनरल पांडे से मुलाकात हुई। मुझे मिलकर बहुत खुश हुई। हमने भारत की प्रादेशिक सेना के बारे में चर्चा की। उन्होंने वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास का भी दौरा किया। प्रभारी डी एफेयर श्रीप्रिया रंगनाथन के साथ बातचीत की और संभावित पहलों पर चर्चा की।