फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   General Elections of North Korea, Kim Jong un got 99.98 percent votes

उत्तर कोरिया में किम जोंग की तानाशाही बरकरार, आम चुनाव में मिले 99.98 प्रतिशत वोट

Mon, 22 Jul 2019 01:05 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 22 Jul 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
General Elections of North Korea, Kim Jong un got 99.98 percent votes
किम जोंग उन (फाइल फोटो) - फोटो : Social media

उत्तर कोरिया में रविवार को हुए आम चुनाव में देश के नेता किम जोंग उन को करीब-करीब 100 प्रतिशत वोट मिले हैं। पर्यवेक्षकों का कहना है कि चुनावों में कोई दूसरा उम्मीदवार और प्रतिद्वंद्वी नहीं होने के कारण उत्तर कोरिया में चुनाव सिर्फ राजनीतिक दिखावा है। 

विज्ञापन


उनके अनुसार, इस तरह के चुनाव में प्राधिकारी यह दावा करेंगे कि किम जोंग उन को भारी बहुमत मिला और उनके प्रति लोग वफादार हैं। रविवार को हुए चुनाव में 99.98 प्रतिशत मतदान हुआ है जो कि 2015 के मुकाबले 0.01 प्रतिशत ज्यादा है।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया की सरकारी एजेंसी केसीएनए ने रविवार को बताया कि जो लोग विदेश यात्राओं पर या समुद्री यात्रा पर हैं, सिर्फ उन्हीं लोगों ने मतदान नहीं किया। एजेंसी ने बताया कि बीमार और बुजुर्ग लोगों ने मोबाइल मतदान केंद्रों पर वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर कोरिया में प्रत्येक चार साल में प्रांतीय, शहरी और काउंटी असेंबलियों के प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए मतदान होता है। केसीएनए की खबर के अनुसार, किम ने उत्तरी हाम्गयोंग प्रांत में मतदान केंद्र पर दो प्रत्याशियों जु सोंग हो और जोंग सोंग सिक के पक्ष में वोट डाला। दोनों ही काउंटी असेंबली के लिए चुनाव लड़ रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed