फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gaza War Israel Hamas Conflict PM Benjamin Netanyahu IDF Soldiers No Substitute for Victory

Gaza War: PM नेतन्याहू की दो टूक- जीत के अलावा दूसरा विकल्प नहीं; गाजा में हमास के ठिकानों पर IDF के हमले जारी

Wed, 24 Jan 2024 07:51 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 24 Jan 2024 07:51 AM IST
सार

इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में हमास के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूंद करने की कसम खा चुके हैं। उन्होंने इस्राइली डिफेंस फोर्स (IDF) के सैनिकों को दो टूक संदेश दिया है। पीएम नेतन्याहू ने कहा है कि जीत का कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

विज्ञापन
Gaza War Israel Hamas Conflict PM Benjamin Netanyahu IDF Soldiers No Substitute for Victory
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बीते 109 दिनों से जारी लड़ाई को खत्म करने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने हमास के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के मामले में कहा है कि इस्राइली सैनिकों के पास जीत के अलावा कोई दूसरा विकल्प ही नहीं है। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक नेतन्याहू ने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक में साफ किया कि विश्लेषण करने वाले लोगों की राय से उन्हें खास फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि जीत के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। बता दें कि पश्चिम एशिया / मध्य पूर्व (Middle East) और सामरिक मामलों के कई जानकार इस्राइल की जीत को असंभव और जरूरी नहीं मानते। हालांकि, ट्रंप का कहना है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन


सैनिकों के पास पहुंचे प्रधानमंत्री नेतन्याहू
इस्राइली सेना के इलियाकिम बेस का दौरा करने पहुंचे पीएम नेतन्याहू ने कंपनी कमांडरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कैडेटों और रिजर्विस्ट दोनों से मुलाकात की। सेना के इस ट्रेनिंग सेंटर के उप कमांडर कर्नल शेरोन एल्टिट ने प्रधानमंत्री को लड़ाकू कंपनी कमांडरों को दी जाने वाली ट्रेनिंग के बारे में विस्तार से बताया। पीएम नेतन्याहू ने प्रशिक्षण हासिल कर रहे कैडेटों से भी बात की। 
विज्ञापन


'पूर्ण जीत से कम स्वीकार नहीं'
उन्होंने गाजा में बीते 109 दिनों से जारी युद्ध में हुई प्रगति की जानकारी भी ली। पीएम नेतन्याहू ने दक्षिण, उत्तर और यहूदिया और सामरिया में जारी सैन्य गतिविधि को लेकर सरकार की नीति के बारे में सैनिकों को भी जानकारी दी। उन्होंने दो टूक लहजे में कहा, 'पूर्ण जीत से कम उन्हें किसी और चीज की उम्मीद नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत अनावश्यक नहीं, सबसे जरूरी
नेतन्याहू ने कहा, युद्ध में जीत का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। विश्लेषकों और टिप्पणीकारों का मानना है कि यह असंभव और अनावश्यक है। हालांकि, उनकी नजर में यह संभव होने के साथ-साथ जरूरी भी है। नेतन्याहू ने दोहराया कि पूर्ण जीत का कोई दूसरा विकल्प है ही नहीं।


IDF के सैनिकों के कंधे पर पूरे देश की जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री नेतन्याहू के आक्रोश का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने हमास के हमलावरों को राक्षस बताया है। उन्होंने कहा कि ये राक्षस जरूर हारेंगे। उन्हें इस्राइली सैनिकों की क्षमता पर भरोसा होने के साथ-साथ जीत की आशा भी है। नेतन्याहू ने कहा, उन्हें यकीन है कि IDF के सैनिक भी इसी लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कमांडर बनना आसान नहीं है, लेकिन आपने इस जिम्मेदारी को बखूबी संभाला है। हर एक सैनिक के कंधों पर पूरे इस्राइल का भाग्य है। इसे अतिश्योक्ति नहीं समझा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed