फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gaza: Israel Airstrike Targets Islamic Jihad Member, Four People Injured and Hospitalized

Gaza: गाजा में इस्राइल का हवाई हमला, इस्लामिक जिहाद सदस्य को बनाया निशाना; अस्पताल में चार घायल लोग भर्ती

Sun, 26 Oct 2025 08:47 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 26 Oct 2025 08:47 AM IST
सार

Israel Airstrike in Gaza: गाजा के नुसेरात इलाके में इस्राइल ने इस्लामिक जिहाद के सदस्य को निशाना बनाते हुए हवाई हमला किया। अस्पताल प्रशासन ने बयान जारी कर कहा एक नागरिक कार को निशाना बनाए जाने के बाद चार लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Gaza: Israel Airstrike Targets Islamic Jihad Member, Four People Injured and Hospitalized
गाजा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गाजा पट्टी में इस्राइल ने नुसेरात इलाके में हवाई हमला किया, जिसमें इस्लामिक जिहाद संगठन के एक सदस्य को निशाना बनाया गया। यह हमला उस समय हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से हुआ संघर्षविराम अब भी प्रभावी था। इस्राइली सेना ने अपने बयान में कहा कि उसने यह कार्रवाई एक सटीक और योजनाबद्ध स्ट्राइक के तहत की।

विज्ञापन


सेना ने बयान में कहा कुछ देर पहले आईडीएफ (इस्राइली डिफेंस फोर्स) ने नुसेरात इलाके में एक इस्लामिक जिहाद आतंकवादी को निशाना बनाया, जो हमारे सैनिकों पर आसन्न हमला करने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन


चार लोग घायल, अस्पताल ने दी जानकारी
हमास-शासित क्षेत्र में स्थित अल-अवदा अस्पताल ने बताया कि नुसेरात कैंप में हुए हमले के बाद चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन ने बयान जारी कर कहा अल-अहली क्लब क्षेत्र में एक नागरिक कार को निशाना बनाए जाने के बाद चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine : रूस ने यूक्रेन के कई हिस्सों में मिसाइल और ड्रोन से किया हमला; चार लोगों की मौत, 16 घायल

दो सप्ताह से लागू है संघर्षविराम
पिछले दो हफ्तों से हमास और इस्राइल के बीच संघर्षविराम लागू है। हालांकि, इस्राइल ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह किसी भी हमले की स्थिति में अपने सैनिकों की सुरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार रखता है। इस हमले के बाद एक बार फिर से यह चिंता बढ़ गई है कि कहीं संघर्षविराम टूट न जाए और गाजा में हालात फिर से बिगड़ जाएं।


इस्राइल की चेतावनी: 'खतरे खत्म होने तक कार्रवाई जारी रहेगी'
इस्राइली सेना ने कहा है कि वह गाजा में तब तक अभियान जारी रखेगी जब तक उसके सैनिकों के खिलाफ कोई तत्काल खतरा मौजूद है।इस्राइली सेना ने दोहराया कि हम गाजा में सभी खतरों को समाप्त करने और अपने नागरिकों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ये भी पढ़ें:- US: शटडाउन के बीच पेंटागन को बड़ी मदद, सेना के वेतन के लिए 13 करोड़ अमेरिकी डॉलर का मिला गोपनीय दान

लगातार तनाव और अस्थिरता
गाजा पट्टी लंबे समय से इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष का केंद्र बनी हुई है। इस्लामिक जिहाद जैसे उग्रवादी संगठन अक्सर सीमा पर रॉकेट हमले और घुसपैठ की कोशिश करते हैं। इस्राइल की ओर से की जाने वाली हवाई कार्रवाईयों में अक्सर नागरिकों की हताहतें भी होती हैं, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय समुदाय बार-बार संयम बरतने की अपील करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed