{"_id":"63d17f9a5c0bfe2a987050c7","slug":"gas-leakage-incidents-in-quetta-city-of-pakistan-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान के क्वेटा शहर में गैस रिसाव की घटनाओं में 16 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान के क्वेटा शहर में गैस रिसाव की घटनाओं में 16 लोगों की मौत
Thu, 26 Jan 2023 12:44 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, कराची।
पीटीआई, कराची।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 26 Jan 2023 12:44 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि बुधवार को क्वेटा के किल्ली बड़ेजाई इलाके में गैस रिसाव के कारण मिट्टी की दीवारों वाले घर के अंदर हुए विस्फोट के बाद एक परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। इस घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में पिछले एक सप्ताह में गैस रिसाव की घटनाओं में बच्चों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बुधवार को क्वेटा के किल्ली बड़ेजाई इलाके में गैस रिसाव के कारण मिट्टी की दीवारों वाले घर के अंदर हुए विस्फोट के बाद एक परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। इस घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने कहा कि बच्चे सो रहे थे जब कमरे में गैस भर गई और विस्फोट हो गया, जिससे घर की दीवारें गिर गईं।
विज्ञापन
एक अलग घटना में क्वेटा के एक अन्य इलाके में कमरे में गैस भर जाने से एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि पिछले सप्ताह से दैनिक आधार पर कई मामले सामने आए हैं, जिनमें एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग अपने घरों में गैस रिसाव के कारण बेहोश हो गए। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर गैस लोड-शेडिंग और कम दबाव के कारण रिसाव हुआ है।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक, गैस लोड शेडिंग और लीकेज की समस्या सिर्फ क्वेटा में ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों जैसे जियारत और कलात में भी सामने आई है। बलूचिस्तान इस वक्त पिछले एक महीने से कड़ाके की ठंड की चपेट में है।