फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gary Shapley who testified about Hunter Biden tax investigation removed acting IRS commissioner

US: गैरी शेपली को कार्यवाहक आईआरएस आयुक्त पद से हटाया, हंटर बाइडन की टैक्स जांच के बारे में दी थी गवाही

Sat, 19 Apr 2025 02:39 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 02:39 AM IST
सार

हंटर बाइडन की टैक्स जांच के बारे में सार्वजनिक रूप से गवाही देने वाली गैरी शेपली को कार्यवाहक आईआरएस आयुक्त के पद से हटा दिया गया है। कुछ दिनों पहले ही उन्हें इस पद पर पदोन्नत किया गया था। अब उनकी जगह डिप्टी ट्रेजरी सेक्रेटरी माइकल फॉल्केंडर को नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
Gary Shapley who testified about Hunter Biden tax investigation removed acting IRS commissioner
US Flag - फोटो : ANI

विस्तार

कार्यवाहक आईआरएस आयुक्त के पद पर पदोन्नत होने के कुछ ही दिनों बाद गैरी शेपली को फिर से पद से हटा दिया गया है। अब उनकी जगह डिप्टी ट्रेजरी सेक्रेटरी माइकल फॉल्केंडर को नियुक्त किया जाएगा। गैरी को पद से हटाए जाने की जानकारी फैसले से परिचित तीन लोगों ने दी है। गैरी शेपली ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन की टैक्स जांच के बारे में कांग्रेस के सामने सार्जनिक रूप से गवाही दी थी। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जनवरी में पदभार ग्रहण करने के बाद से फॉल्केंडर चौथे आईआरएस प्रमुख होंगे। ये फैसला ऐसे समय में हुआ है जब राष्ट्रपति ट्रंप ने दोबारा सत्ता में आने के बाद कई बड़े बदलाव किए हैं। इससे आईआरएस विभाग में काफी उथल-पुथल हो गई है। ट्रंप के फैसलों के चलते कई अधिकारी पद छोड़ चुके हैं या बदले जा चुके हैं।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- निर्णायक मोड़ पर यूक्रेन-रूस वार्ता, कोई मुझे बेवकूफ नहीं बना रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


शेपली से नाराज थे ट्रेजरी सचिव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेपली को लेकर ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट नाराज थे। उन्होंने ट्रंप से शिकायत की थी कि शेपली को उनकी जानकारी के बिना और एलन मस्क के कहने पर नियुक्त किया गया था। मस्क सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) का नेतृत्व करने के दौरान कैबिनेट अधिकारियों के साथ टकराव में रहे हैं। 


मस्क ने लूमर की एक्स पोस्ट की साझा
बृहस्पतिवार देर रात, मस्क ने ट्रंप समर्थक कार्यकर्ता लॉरा लूमर की एक एक्स पोस्ट साझा की। लूमर ने सोशल मीडिया पर बेसेंट की आलोचना की। लूमर ने लिखा, 'मैं व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रपति ट्रंप को बताने जा रही हूं और उन्हें व्यक्तिगत रूप से रसीदें दिखाऊंगी।' लूमर ने यह भी कहा कि बेसेंट को शर्म आनी चाहिए। मस्क ने लूमर की पोस्ट को शेयर कर जवाब दिया, परेशान करने वाला।'

ये भी पढ़ें: Trump vs Jerome Powell: इस अमेरिकी अफसर को चाहकर भी क्यों नहीं हटा पा रहे ट्रंप, क्या वजह, किस बात पर विवाद?

मेलानी क्राउज की जगह शेपली को किया गया था नियुक्त
शेपली को मेलानी क्राउज की जगह नियुक्त किया गया था। मेलानी ने आईआरएस और होमलैंड सुरक्षा विभाग के बीच एक सौदे पर कार्यवाहक आईआरएस आयुक्त के रूप में अपनी भूमिका से इस्तीफा दे दिया था, जिसमें अप्रवासियों के कर डेटा को आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन के साथ साझा करने के लिए कहा गया था, ताकि अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले लोगों की पहचान करने और उन्हें निर्वासित करने में मदद मिल सके। अब ट्रंप ने मिसौरी के पूर्व सांसद बिली लॉन्ग को आईआरएस प्रमुख बनाने के लिए नाम किया है, लेकिन उनकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed