फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gangster Bablu Srivastava plotted blast outside Hafiz Saeed residence

Pakistan: गैंगस्टर बबलू श्रीवास्तव ने कराया हाफिज सईद के घर के बाहर धमाका, पाकिस्तान का आरोप

Wed, 14 Dec 2022 09:51 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 14 Dec 2022 09:51 AM IST
सार

सईद के जोहर स्थित घर के बाहर पिछले साल जून में धमाका हुआ था। इसमें दो सुरक्षाकर्मी समेत तीन लोग मारे गए थे और 24 घायल हो गए थे। हमले के वक्त सईद घर में मौजूद नहीं था। पाकिस्तान का आरोप है कि यह हमला भारत के गिरोहबाज बबलू श्रीवास्तव की इशारे पर किया गया था। 

विज्ञापन
Gangster Bablu Srivastava plotted blast outside Hafiz Saeed residence
डॉन बबलू श्रीवास्तव, don bablu srivastva - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आतंकवाद के लिए पूरी दुनिया में बदनाम पाकिस्तान ने अब भारत के खिलाफ दुष्प्रचार शुरू किया है। उसने आरोप लगाया कि आतंकी सरगना हाफिज सईद के घर के बाहर बम धमाके में भारत के गैंगस्टर बबलू श्रीवास्तव का हाथ था। 

विज्ञापन

सईद के जोहर स्थित घर के बाहर पिछले साल जून में धमाका हुआ था। इसमें दो सुरक्षाकर्मी समेत तीन लोग मारे गए थे और 24 घायल हो गए थे। हमले के वक्त सईद घर में मौजूद नहीं था। पाकिस्तान का आरोप है कि यह हमला भारत के गिरोहबाज बबलू श्रीवास्तव की इशारे पर किया गया था। पाकिस्तान के गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह आरोप लगाया। 
विज्ञापन


हमले में भारत का हाथ : राणा सनाउल्लाह खान
सनाउल्लाह ने दावा किया कि हमारे पास सबूत हैं कि हमले में भारत का हाथ था। इसलिए हम दुनिया को यह जानकारी देंगे। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय दुनिया के सामने इन सबूतों को रखेगा। हमले के दोषियों को मय सबूतों के पकड़ा गया है। इन सबूतों से पता चलता है कि भारत सईद के घर हमले की साजिश में शामिल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीटीपी के समर्थन और टेरर फंडिंग का भी आरोप
पाकिस्तान ने यह आरोप भी लगाया कि भारत हमारे देश में प्रतिबंधित संगठन 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का भी समर्थन कर रहा है। पंजाब प्रांत के आतंकवाद रोधी दस्ते के एआईजी इमरान महमूद ने आरोप लगाया कि भारत पाकिस्तान में टेरर फंडिंग कर रहा है।

बबलू श्रीवास्तव को बताया रॉ का एजेंट
सईद के घर के बाहर धमाके में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पीटर पॉल डेविड नाम के आरोपी की पहचान कार से हुई थी। डेविड की देखरेख में इस साजिश को अंजाम दिया गया था। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि डेविड के संबंध भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ (RAW) के दो एजेंटों से थे। इन एजेंटों में एक बबलू श्रीवास्तव और दूसरा अली बुदाइश है। इन दोनों ने सईद के घर के बाहर धमाके के लिए साजिश रचकर पैसों का इंतजाम किया था। 
एआईजी महमूद ने आरोप लगाया कि रॉ का एक ऑपरेटर संजय तिवारी है और यह बबलू श्रीवास्तव के टेरर नेटवर्क को चलाता है। यही समी उल हक और नवीद अख्तर का हेंडलर था। हक व अख्तर ने धमाके को अंजाम दिया था। 


बबलू उर्फ ओम प्रकाश श्रीवास्तव
माफिया सरगना बबलू श्रीवास्तव का असली नाम ओम प्रकाश श्रीवास्तव है। बबलू यूपी के गाजीपुर का रहने वाला है। गैंगस्टर बबलू श्रीवास्तव का बड़ा भाई विकास श्रीवास्तव भारतीय सेना में कर्नल है। उनके पिता प्राचार्य थे। बबलू भी भाई की तरह सेना में जाना चाहता था या फिर प्रशासनिक अधिकारी, लेकिन कॉलेज के दिनों में ही अपराध की दुनिया में चला गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed