फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gang rape of hindu mother, daughter and 10 year old niece in bangladesh

बांग्लादेश: मां-बेटी और 10 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, हिंदुओं पर क्रूरता के मामले बढ़े

Sat, 16 Oct 2021 04:30 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 16 Oct 2021 04:30 PM IST
सार

बांग्लादेश के कई जिलों में हिंदूओं के घरों और मंदिरों पर हमले जारी हैं। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अफसरों को सख्त कदम उठाने का आदेश दिया है। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदुओं पर हमले के आरोप में अब तक 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Gang rape of hindu mother, daughter and 10 year old niece in bangladesh
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता के परिवार पर लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के बीच एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां हाजीगंज चांदपुर में एक हिंदू परिवार की मां-बेटी और 10 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस्कॉन बांग्लादेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस दर्दनाक खबर को शेयर किया है। उधर, बांग्लादेश के कई जिलों में अभी भी हिंदूओं के घरों और मंदिरों पर हमले जारी हैं। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पूरे मामले में सख्त कदम उठाने का आदेश जारी किया है। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदुओं पर हमले के आरोप में अब तक 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
 

शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे कट्टरपंथी

बांग्लादेश के 'द डेली स्टार' के मुताबिक, हिंदू परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। केवल चार लाइन में डेली स्टार ने इस घटना की जानकारी दी है। बताया जाता है कि मीडिया पर भी सही रिपोर्ट प्रकाशित नहीं करने का दबाव है।

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने जताया दुख

एक ही हिंदू परिवार की मां-बेटी और 10 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप की खबर पर बांग्लादेश के मानवाधिकार कार्यकर्ता आजम खान ने दुख जताया है। आजम खान ने सोशल मीडिया पर पूरी घटना का जिक्र किया है। लिखा, 'इंसानियत को झकझोर देने वाली रेप की घटना सामने आई है। हाजीगंज, चांदपुर में मुस्लिम कट्टरपंथियों ने एक पूरे हिंदू परिवार के साथ रेप किया। हैवानों ने मां-बेटी और उनकी 10 साल की भतीजी को अपनी हवस का शिकार बनाया।'

आजम ने मीडिया और सरकार पर भी गुस्सा जाहिर किया है। लिखा, 'कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप मीडिया पर कितना अंकुश लगा रहे हो। हम इन हैवानियत की दास्तां को पूरी दुनिया के सामने रखेंगे। मैं मुस्लिम समुदाय में जन्म लेने और बड़े होने पर आज शर्म महसूस कर रहा हूं।'

दुर्गा पूजा से पहले ही शुरू हो गई थी हिंसा

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले ही हिंदुओं पर हमले शुरू हो गए थे। कई जिलों में दुर्गा प्रतिमा को तैयार होने के दौरान ही कट्टरपंथियों ने खंडित कर दिया। बांग्लादेश की मीडिया के अनुसार ये हिंसक घटनाएं कुरान के अपमान की फर्जी अफवाह वायरल होने के बाद शुरू हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक इस हिंसा में 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी चार मौतों की हुई है। हिंदु समुदाय ने कई हिंदुओं के गायब होने की शिकायत भी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed