जी20 सम्मेलन: ट्रंप और इवांका से मिले पीएम, मॉरिसन ने मोदी संग शेयर की सेल्फी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय दौरे पर जापान के ओसाका में हो रहे जी20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। यहां उन्होंने दुनिया के नेताओं से मुलाकात की। जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी बेटी और व्हाइट हाउस की सलाहकार इवांका ट्रंप के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन भी शामिल हैं। मॉरिसन ने प्रधानमंत्री के सेल्फी भी क्लिक की और इसे शेयर करते हुए लिखा- 'कितना अच्छा है मोदी।'
Kithana acha he Modi! #G20OsakaSummit pic.twitter.com/BC6DyuX4lf
विज्ञापन विज्ञापन— Scott Morrison (@ScottMorrisonMP) June 28, 2019
Live Updates:
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ओसाका में जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो के साथ द्विपक्षीय रणनीतिक वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों के बीच सामरिक संबंधों को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।#G20Summit in Japan: External Affairs Minister S Jaishankar holds bilateral strategic dialogue with Foreign Affairs Minister of Japan Taro Kono in Osaka. pic.twitter.com/EojDf0Mqsi
— ANI (@ANI) June 29, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओसाका में आयोजित जी-20 समिट में तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में आपसी व्यापार, वीजा और टूरिज्म को लेकर बातचीत हुई।
Japan: Prime Minister Narendra Modi holds a bilateral meeting with President of Turkey Recep Tayyip Erdogan in Osaka, on the sidelines of #G20Summit pic.twitter.com/0asLFIPmLq
— ANI (@ANI) June 29, 2019
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ चल रहे व्यापार युद्ध के बीच राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। ज्ञात को कि अमेरिका रूस से एस-400 खरीदने पर चीन पर भी काट्सा एक्ट के अंतर्गत प्रतिबंध लगा चुका है।
#G20Summit : US President Donald Trump holds a bilateral meeting with Chinese President Xi Jinping, in Osaka, Japan. pic.twitter.com/wGbu9FZsgG
— ANI (@ANI) June 29, 2019
प्रधानमंत्री सम्मेलन में अपने शेरपा सुरेश प्रभु, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ जी20 सम्मेलन में पहुंच गए हैं। जी-20 सम्मेलन को आज पीएम मोदी संबोधित करेंगे। इसके अलावा आज ही उनकी भारत वापसी भी होगी।
पीएम मोदी ने इंडोनेशिया और ब्राजील के राष्ट्रपतियों के साथ की अलग-अलग बैठक
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने व्यापार तथा निवेश, रक्षा एवं समुद्री मोर्चों पर द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। जी-20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन मोदी की यह पहली आधिकारिक बैठक थी। यह दो दिवसीय सम्मेलन 29 जून को समाप्त होगा।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि जी-20 शिखर सम्मेलन में दूसरे दिन की शुरुआत एक मूल्यवान मित्र से मुलाकात के साथ। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ भारत-इंडोनेशिया सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।'
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ एक फलदायी बैठक की। व्यापार, निवेश, रक्षा, समुद्र, अंतरिक्ष और हिंद-प्रशांत पर सहयोग के विस्तार पर चर्चा की।'
इसके तुरंत बाद ही मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो से मुलाकात की।
कुमार ने ट्वीट किया, 'करीबी एवं बहुमुखी कूटनीतिक साझेदारी को मजबूत करते हुए। प्रधानमंत्री मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने द्विपक्षीय संबंधों, जलवायु परिवर्तन, व्यापार, निवेश, कृषि और जैव-ईंधन में विशेष सहयोग को लेकर व्यापक चर्चा की।'
मोदी ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग सहित कई नेताओं से मुलाकात की थी।