फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   G20 summit: Angela Merkel will miss opening after plane forced to make emergency landing

G-20 सम्मेलन की ओपनिंग सेरेमनी में नहीं पहुंच पाईं एंजेला मर्केल, विमान की करानी पड़ी आपात लैंडिग

Fri, 30 Nov 2018 12:53 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Nov 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
G20 summit: Angela Merkel will miss opening after plane forced to make emergency landing
Angela Merkel

विमान में तकनीकी खराबी आने के वजह से जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल जी-20 की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल नहीं हो सकी हैं। एंजेला के विमान में आई अचानक तकनीकी खराबी की वजह ने उनके विमान की आपात लैंडिन कोलोन में करानी पड़ी जिसकी वजह से विभिन्न देशों के प्रमुखों से होनेवाली बैठक में भी बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन


मौजूदा जानकारी के अनुसार मर्केल शुक्रवार को मैड्रिड रवाना होंगी और एक वाणिज्यिक उड़ान से ब्यूनस आयर्स पहुंचेंगी। उनके प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों की संख्या भी कम कर दी गई है।
विज्ञापन


जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे नीदरलैंड से वापस लौटना पड़ा और कोलोन में उतरा गया क्योंकि उस रूट पर वही एकमात्र हवाई अड्डा था, जहां बदलने के लिए विमान उपलब्ध था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जी-20 शिखर सम्मेलन में दुनिया भर के तमाम नेता इकट्ठा होते हैं और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होती है। इस समिट में मर्केल 19 देशों के नेताओं से मिलेंगी। इस सेरेमनी की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण से होगी।   इस सम्मेलन के दौरान वो देश जिनके आपसी रिश्तों में तल्खी है उस पर विचार किया जाता है या फिर व्यवसाय के नए अध्याय खुलते हैं।


इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएनए) जॉन बोल्टन सहित रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आदि शामिल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि मोदी, ट्रंप और आबे के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हो सकती है। इसके साथ ही मर्केल के साथ भी मोदी की मुलाकात की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed