फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   G20 in Rio de Janeiro News Amitabh Kant leads Indian delegation to 3rd Sherpas Meeting

G20: अमिताभ ने तीसरी शेरपाओं की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का किया नेतृत्व, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Thu, 04 Jul 2024 03:13 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जनेरियो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जनेरियो Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 04 Jul 2024 03:13 PM IST
सार

रणधीर जायसवाल ने कहा कि कांत ने ब्राजील की जी20 अध्यक्षता की प्राथमिकताओं का समर्थन करते हुए आर्थिक वृद्धि, सतत विकास, वित्त और ऊर्जा संक्रमण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जी20 के महत्व पर प्रकाश डाला।
 

विज्ञापन
G20 in Rio de Janeiro News Amitabh Kant leads Indian delegation to 3rd Sherpas Meeting
अमिताभ कांत - फोटो : एक्स/रणधीर जायसवाल

विस्तार

 

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने रियो डी जनेरियो में तीसरी जी20 शेरपा बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया, 'भारत के जी 20 शेरपा अमिताभ कांत ने रियो डी जनेरियो में तीसरी जी20 शेरपा बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। जी20 शेरपाओं की बैठक में कांत ने अन्य बातों के अलावा आर्थिक वृद्धि और सतत विकास पर ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया।'

विज्ञापन


रणधीर जायसवाल ने आगे कहा, 'उन्होंने ब्राजील की जी20 अध्यक्षता की प्राथमिकताओं का समर्थन करते हुए आर्थिक वृद्धि, सतत विकास, वित्त और ऊर्जा संक्रमण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जी20 के महत्व पर प्रकाश डाला।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जी20 डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप की बैठक
इससे पहले मार्च में, ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) जी20 अभय ठाकुर ने 18-19 मार्च को ब्रासीलिया में जी20 डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप की बैठक में भाग लिया था। बैठक के दौरान, उन्होंने ग्रामीण विकास, सामाजिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में डीपीआई-सक्षम राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सफल उपयोग पर प्रकाश डाला।


बता दें, ब्राजील के पास पिछले साल एक दिसंबर से इस साल की 30 नवंबर तक जी20 की अध्यक्षता है। जी-20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 18 से 19 नवंबर तक रियो डी जनेरियो में होने वाला है, जिसमें 19 सदस्य देशों के साथ-साथ अफ्रीकी संघ और यूरोपीय संघ के नेता भी भाग लेंगे।

19 देशों से बना है जी20
अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया, मैक्सिको, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, रूस, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका और दो क्षेत्रीय निकाय: अफ्रीकी संघ और यूरोपीय संघ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed