जी-20 शिखर सम्मेलन: राष्ट्रपति लूला को गले लगाया...मेलोनी संग ठहाके, पीएम मोदी की डिप्लोमेसी का नया अंदाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जोहानिसबर्ग में G20 समिट के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ हल्की-फुल्की बातचीत करते नजर आए। दोनों नेताओं को हंसते, हाथ मिलाते और एक-दूसरे को गर्मजोशी से नमस्ते करते देखा गया।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहानिसबर्ग में चल रहे जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने बहुपक्षीय विचार-विमर्श में भाग लेते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही भारत-इटली के मजबूत संबंधों में प्रगाढ़ता पर संतोष जाहिर किया। मुलाकात में दोनों ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।
इसके साथ ही उन्होंने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा के साथ भी मुलाकात करते नजर आए। में मुलाकात के दौरान मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को गले लगाया। राष्ट्रपति लूला मोदी की पीठ थपथपाते नजर आए। पीएम मोदी शिखर सम्मलेन के पहले दिन कई देशों के प्रमुखों के साथ बातचीत करते दिखे।
VIDEO | South Africa: Prime Minister Narendra Modi meets and greets world leaders at the G20 venue, in Johannesburg.विज्ञापन विज्ञापन
(Source: Third Party) pic.twitter.com/oqSgvUesqH— Press Trust of India (@PTI_News) November 22, 2025
पीएम मोदी ने विकास के नए मानक गढ़ने का किया आह्वान
अफ्रीका की धरती पर आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक विकास के पैमानों को नए सिरे से सोचने की जरूरत पर जोर दिया। 'सबको साथ लेकर समावेशी और टिकाऊ आर्थिक विकास' विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जी20 ने भले ही दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं को दिशा दी हो, लेकिन मौजूदा विकास मॉडल ने बड़ी आबादी को संसाधनों से दूर रखा है और प्रकृति के अत्यधिक दोहन को बढ़ावा दिया है, जिसका असर अफ्रीकी देशों में सबसे ज्यादा महसूस होता है।
#WATCH | Johannesburg, South Africa | Prime Minister Narendra Modi attends the G-20 Summit
(Source: Reuters/Host Broadcaster Pool) pic.twitter.com/NtDmjfl0cF— ANI (@ANI) November 22, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने भविष्य की राह दिखाने वाले तीन बड़े वैश्विक कदम पेश किए:
पहला- ग्लोबल ट्रेडिशनल नॉलेज रिपॉजिटरी- दुनिया भर की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को एक मंच पर लाने और उन्हें सुरक्षित, संरक्षित और उपयोगी बनाने का प्रयास।
दूसरा- जी20-अफ्रीका स्किल्स मल्टीप्लायर इनिशिएटिव- युवाओं के कौशल विकास को तेज कर अफ्रीका में रोजगार और नवाचार के नए अवसर तैयार करना।
तीसरा- ड्रग-आंतक नेटवर्क से निपटने के लिए जी20 पहल -नशे के कारोबार और आतंकवाद के बीच गहरे संबंध को काटने के लिए संयुक्त वैश्विक प्रयास। पीएम मोदी ने कहा कि यह पहल वित्तीय प्रवाहों पर नकेल डालेगी, तस्करी नेटवर्क तोड़ेगी और आतंक के आर्थिक स्रोतों को कमजोर करेगी।
पीएम मोदी ने इस दौरान जोर देकर कहा कि दुनिया को ऐसा विकास मॉडल चाहिए जो प्रकृति से संतुलन रखे और हर क्षेत्र, खासकर अफ्रीका जैसे उभरते महाद्वीप, को बराबर अवसर दे।
दक्षिण अफ्रीका पहुंचे पीएम मोदी का भव्य स्वागत
इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जोहानिसबर्ग के होटल में जुटे भारतीय समुदाय ने सांस्कृतिक छठा बिखेरते कई कार्यक्रम पेश किए। बच्चों ने गणेश प्रार्थना और शांति मंत्र का पाठ किया। वहीं, एक महिला कलाकार ने सुदूर महाद्वीप में गंगा की महिमा का बखान करते हुए भजन गाया।
भारतीय कलाकारों की प्रस्तुतियों को देख प्रधानमंत्री अभिभूत नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर इनके फोटो और वीडियो जारी की और लिखा, दक्षिण अफ्रीका में भारत की शानदार सांस्कृतिक विविधता दिखी। यह बेहद गर्व की बात है कि भारतीय समुदाय अपनी जड़ों से जुड़ा है। भारतीय समुदाय के लोगों ने एकजुट भारत की लय नामक एक प्रस्तुति में देश के 11 राज्यों के लोक नृत्य पेश किए।
जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री के स्वागत में होटल में आयोजित कार्यक्रम में केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, बंगाल, असम, बिहार, झारखंड और राजस्थान की संस्कृति पर केंद्रित कार्यक्रम पेश किए गए। बच्चों की तरफ से प्रार्थना और मंत्रोच्चार का वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव हमेशा दिल छू लेने वाला रहा है। ऐसे पल हमारे लोगों के बीच हमेशा रहने वाले रिश्तों को और पक्का करते हैं।
ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ रक्षा, खनिज और कारोबार में सहयोग पर की चर्चा
पीएम मोदी ने जोहानिसबर्ग में अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा एवं सुरक्षा, आवश्यक खनिजों और कारोबार व निवेश की दिशा में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। लोगों के बीच परस्पर संबंधों में प्रगति की समीक्षा भी की गई।
प्रधानमंत्री के दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के कुछ ही घंटे बाद हुई इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने दुनियाभर में चुनौती बने आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने की प्रतिबद्धता जताई। अल्बनीज ने हाल ही में दिल्ली में हुए धमाकों पर दुख जताया। उन्होंने सऊदी अरब के मक्का में बस हादसे में भारतीयों की मौत को भी दुखद घटना करार दिया। प्रधानमंत्री ने अल्बनीज के साथ बैठक की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, दोनों नेताओं ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी के 5 साल पूरे होने पर संबंधों में आई गहराई और विविधता पर संतोष जताया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने का वादा किया। पीएम मोदी ने यहां मीडिया और टेक्नोलॉजी ग्रुप, नैस्पर्स के चेयरमैन कूस बेकर से भी मुलाकात की।
बैठक के बाद नैस्पर्स के चेयरमैन कूस बेकर ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के बारे में मुझे जो बात हैरान करती है, वह यह है कि उन्हें कितनी अच्छी जानकारी है। हमने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और अर्थव्यवस्था पर इसके संभावित असर के बारे में बात कर रहे थे और उन्हें सच में बहुत अच्छी जानकारी है। फरवरी में एक बड़ी एआई कॉन्फ्रेंस होने वाली है और हमने उनके साथ भारत में किए जाने वाले निवेश पर भी चर्चा की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.