{"_id":"5ef27b72cfb003502c18245f","slug":"furious-chinese-media-said-that-russia-should-not-give-weapons-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"India china dispute: बौखलाए चीनी मीडिया ने कहा, भारत को हथियार न दे रूस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India china dispute: बौखलाए चीनी मीडिया ने कहा, भारत को हथियार न दे रूस
Wed, 24 Jun 2020 03:33 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 24 Jun 2020 03:33 AM IST
विज्ञापन
india china flag
- फोटो : social media
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को मिल रहे समर्थन के चलते चीन परेशान हो गया है। भारत के खिलाफ दुष्प्रचार में लगे चीन ने अब रूस को नसीहत दी है। चीन के सरकारी अखबार पीपल्स डेली ने फेसबुक पर ‘सोसायटी फॉर ओरियंटल स्टडीज ऑफ रूस’ नाम के ग्रुप में लिखा है कि विशेषज्ञ के अनुसार अगर रूस को चीनी और भारतीयों के दिल पिघलाने हैं, तो भारत को ऐसे संवेदनशील वक्त में हथियार नहीं देने चाहिए।
विज्ञापन
दोनों एशियाई ताकतें रूस की करीबी सहयोगी हैं। लद्दाख में चीन के साथ जारी तनाव के बीच भारत जल्द से जल्द 30 लड़ाकू विमान खरीदना चाहता है। गौरतलब है कि मॉस्को पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रूसी डिप्टी से मुलाकात के बाद कहा है कि रूस भारत से हुए रक्षा करार को जल्द पूरा करेगा।
विज्ञापन