{"_id":"5c94d126bdec22144a2727de","slug":"fugitive-diamond-businessman-nirav-modi-possessed-three-passports","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के पास तीन पासपोर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के पास तीन पासपोर्ट
Fri, 22 Mar 2019 05:42 PM IST
तिवारी अभिषेक
भाषा, लंदन
भाषा, लंदन
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Fri, 22 Mar 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
नीरव मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी के पास तीन पासपोर्ट हैं। लंदन पुलिस की गिरफ्तारी के बाद जब उसे शहर के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, तब उसके पास तीन पासपोर्ट होने का पता चला। लंदन पुलिस (स्काटलैंड यार्ड) ने भारतीय जांच एजेंसियों की तरफ से कारोबारी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
नीरव मोदी के वकीलों की टीम की अगुवाई कर रहे जार्ज हेपबर्न स्काट ने अदालत से जमानत के लिये आग्रह करते समय कई यात्रा दस्तावेज होने की बात कही। जमानत अर्जी को जिला न्यायाधीश मारी मैलोन ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- गिरफ्तारी से बचने के लिए नीरव ने बनाया था चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी का प्लान
विज्ञापन
भारतीय एजेंसियों ने 48 वर्षीय हीरा कारोबारी का पासपोर्ट को रद्द कर दिया था। उसके पास जो पासपोर्ट हैं, उसमें एक अब मेट्रोपोलिटन पुलिस के पास है, दूसरा पासपोर्ट ब्रिटेन के गृह विभाग के पास पड़ा है। इसकी समयसीमा समाप्त हो चुकी है। तीसरा पासपोर्ट ब्रिटेन के ड्राइविंग एंड व्हीकल लाइसेंसिंग आथोरिटी के पास है।
अदालत को यह भी बताया गया कि नीरव मोदी के पास पासपोर्ट के अलावा कई निवास कार्ड भी हैं। इनमें से कुछ की मियाद समाप्त हो गयी है। उसके पास जिन देशों के निवासी (रेसिडेंसी) कार्ड हैं, उनमें संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर तथा हांगकांग के हैं। यह अभी साफ नहीं है कि करीब 2 अरब डालर के मनी लांड्रिंग आरोप का सामना कर रहे हीरा कारोबारी के पास कैसे इतने पासपोर्ट आये।