{"_id":"60efb4e80b77290cdb26c121","slug":"fugitive-diamantaire-mehul-choksi-granted-bail-on-medical-ground-by-dominican-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"वापसी: डोमनिका अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एंटीगुआ पहुंचा मेहुल चोकसी, इलाज कराने के लिए मिली अंतरिम जमानत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वापसी: डोमनिका अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एंटीगुआ पहुंचा मेहुल चोकसी, इलाज कराने के लिए मिली अंतरिम जमानत
Thu, 15 Jul 2021 09:39 AM IST
प्रशांत कुमार
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 15 Jul 2021 09:39 AM IST
सार
डोमिनिका अस्पताल में बेहतर इलाज नहीं मिलने से चोकसी बुधवार को एंटीगुआ पहुंचा है। स्वास्थ्य कारणों की वजह से उसे डोमिनिका हाईकोर्ट से जमानत मिली है। चोकसी के एंटीगुआ पहुंचने पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी वहां पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
मेहुल चोकसी
- फोटो : Dominica NewsOnline
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी डोमनिका में जमानत मिलने के बाद से अस्पताल में भर्ती था, बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एंटीगुआ एवं बारबुडा पहुंच गया। डोमनिका में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश के आरोप में वह 51 दिन तक वहां पर हिरासत में रहा। भारत से फरार होने के बाद चोकसी 2018 से एंटीगुआ एवं बारबुडा में रह रहा है, उसने वहां की नागरिकता भी ले ली है।
विज्ञापन
चोकसी के खिलाफ डोमनिका में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करने का आरोप है, जबकि उसके वकीलों ने दावा किया है कि यह उसके अपहरण की साजिश थी। डोमिनिका उच्च न्यायालय ने चोकसी (62) को उसका इलाज कराने के लिए जमानत दी है। एंटीगुआ न्यूज रूम की खबर के मुताबिक अदालत ने 10 हजार ईस्टर्न कैरेबिनयन डॉलर (करीब पौने तीन लाख रुपये) जमानत राशि के रूप में देने के बाद चोकसी को एंटीगुआ जाने की अनुमति दी।
विज्ञापन
इलाज के लिए एंटीगुआ पहुंचा चोकसी
चोकसी ने जमानत के लिए अपनी चिकित्सकीय रिपोर्ट अदालत में पेश की थी, जिसमें ‘सीटी स्कैन’ भी शामिल था। रिपोर्ट में उनके ‘हेमाटोमा’ (मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी है) संबंधी स्थिति बिगड़ने की बात कही गई थी। चिकित्सकों ने ‘न्यूरोलॉजिस्ट’ और एक ‘न्यूरोसर्जिकल’ सलाहकार द्वारा चोकसी की चिकित्सा स्थिति की तत्काल समीक्षा कराने की सलाह दी थी। सीटी स्कैन’ की रिपोर्ट 29 जून की थी, जिस पर डोमनिका के प्रिंसेस मार्गरेट हॉस्पिटल के चिकित्सकों येरंडी गाले गुटिरेज़ और रेने गिल्बर्ट वेरानेस ने हस्ताक्षर किए थे। रिपोर्ट में कहा गया था, ‘‘इलाज की ये सुविधाएं फिलहाल डोमनिका में उपलब्ध नहीं हैं...’’
विज्ञापन
पीएनबी बैंक से 13,500 करोड़ रुपये का घोटाला
गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से जुड़े 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले में वांछित हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी 23 मई को एंटीगुआ एवं बारबुडा से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। बाद में उसे पड़ोसी देश डोमिनिका में गैरकानूनी रूप से दाखिल होने के आरोप में हिरासत में लिया गया था चोकसी के वकीलों ने आरोप लगाया है कि 23 मई को एंटीगुआ के जोली हार्बर से उसका कुछ पुलिसकर्मियों ने अपहरण कर लिया था। ये पुलिसकर्मी एंटीगुआ तथा भारत के नागरिक लग रहे थे, जो एक नौका में उसे डोमनिका ले गए।