फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fresh tensions grip Middle East after attacks in West Bank

Israel-West Bank: वेस्ट बैंक पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव का माहौल, तेल अवीव में तीन की मौत

Sat, 08 Apr 2023 01:53 PM IST
देव कश्यप एएनआई, यरुशलम, (इस्राइल)
एएनआई, यरुशलम, (इस्राइल) Published by: देव कश्यप Updated Sat, 08 Apr 2023 01:53 PM IST
सार

अमेरिका ने वेस्ट बैंक और तेल अवीव में आतंकवादी हमलों की  कड़ी निंदा की।अमेरिकी विदेश विभाग के उपप्रवक्ता वेदांत पटेल ने एक नियमित ब्रीफिंग के दौरान शुक्रवार को एक बयान में कहा कि किसी भी देश के निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना निंदनीय है।

विज्ञापन
Fresh tensions grip Middle East after attacks in West Bank
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल के भूमध्यसागरीय तट पर स्थित शहर तेल अवीव और वेस्ट बैंक में अलग-अलग हमलों में तीन लोगों की मौत के बाद पश्चिम एशिया (Middle East) में तनाव बढ़ गया है। सीएनएन ने यह जानकारी दी। यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद पर पुलिस की छापेमारी के बाद इस्राइली सेना ने कथित तौर पर दक्षिणी लेबनान और गाजा में फिलिस्तीनी आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया।

विज्ञापन


वेस्ट बैंक पर कब्जा करने के बाद शुक्रवार को एक गोलीबारी की घटना में दो बहनों की मौत हो गई, जिनकी आयु 16 और 20 वर्ष थी। मृतक बहनों के पास ब्रिटिश और इस्राइल की दोहरी नागरिकता थी। इस घटना में उनकी मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में उसी शाम तेल अवीव में एक हमले के दौरान पर्यटकों के एक समूह को एक कार ने टक्कर मार दी। इस हमले को इस्राइल के अधिकारियों ने 'आतंकी हमले' का नाम दिया है।
विज्ञापन


सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में एक इतालवी व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। इनमें तीन ब्रिटिश पर्यटक और एक इतालवी नागरिक शामिल हैं। इस क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के कारण व्यापक तबाही और मानव जीवन का नुकसान हुआ है। लेबनान से इस्राइली क्षेत्र में सैकड़ों रॉकेट दागे जाने के बाद इस्राइल ने हमले शुरू किए। इस्राइली सेना ने इसके लिए फिलिस्तीनी आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने हमलों की निंदा की
सीएनएन के अनुसार, 2006 में दोनों देशों के बीच हुए युद्ध के बाद से लेबनान में यह सबसे तीव्र हमला था। अमेरिका ने वेस्ट बैंक और तेल अवीव में आतंकवादी हमलों की  कड़ी निंदा की। अमेरिका ने कहा कि आज के तीन भयानक हमले, जिसमें तीन लोग मारे गए और कम से कम आठ अन्य घायल हुए, ने इस्राइल, इटली और ब्रिटेन के नागरिकों को प्रभावित किया। अमेरिकी विदेश विभाग के उपप्रवक्ता वेदांत पटेल ने एक नियमित ब्रीफिंग के दौरान शुक्रवार को एक बयान में कहा कि किसी भी देश के निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना निंदनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed